• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, March 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मंत्री गिरीश चंद्र यादव को चूहे ने काटा, सांप के डंसने की आशंका में तबीयत बिगड़ी

up80.online by up80.online
May 2, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
गिरीश चंद्र यादव

मंत्री गिरीश चंद्र यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सीएम योगी के आदेश पर दो दिवसीय दौरे पर बांदा गए थे मंत्री, सर्किट हाउस में सोते समय हुई घटना, पूरी रात डॉक्टर रहे परेशान

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

मंत्री जी को चूहा Rat ने काटा और सांप Snake के डंसने की आशंका से मंत्री जी पूरी रात खुद तो परेशान रहे ही, जनपद के अधिकारियों को भी परेशान किए। जी हां, उत्तर प्रदेश के बांदा  Bandaजनपद में दो दिवसीय दौरे पर गए प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव Minister Girish Chandra Yadav को रविवार रात सोते समय चूहे ने काट लिया। लेकिन सांप के डंसने के संदेह में जनपद का पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में मंत्री श्री यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में चूहा के काटने की पुष्टि होने पर आवश्यक दवाइयां देकर उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

बांदा स्थित जिला अस्पताल के प्रशासन के अनुसार गिरीश चंद्र यादव दो दिवसीय दौरे पर बांदा आए थे। रविवार रात वह जनपद के मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके थे। देर रात उन्हें महसूस हुआ कि किसी जीव ने उनकी दाएं हाथ की उंगली काट ली है। सर्किट हाउस के चारों तरफ जंगल होने की वजह से मंत्री जी को शक हुआ कि उन्हें सांप ने डंस लिया है और इसी घबराहट से उनकी तबीयत खराब होने लगी। मंत्री जी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर जांच में मालूम हुआ कि मंत्री जी को सांप ने नहीं, बल्कि चूहा अथवा छछूंदर ने काटा है। अस्पताल में इलाज के बाद मंत्री जी की तबीयत में सुधार होने के बाद सुबह में उन्हें छुट्‌टी दे दी गई।

मंत्री गिरीश चंद्र यादव का कहना है कि बांदा जिले के डाक बंगले में उन्हें किसी जीव ने काट लिया था। काटने की वजह से अधिक मात्रा में रक्तस्राव हुआ। गहरी नींद में अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उनके हाथ में तेज दर्द होने लगा। जिसकी वजह से नींद खुल गई।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उनके सभी मंत्रियों ने जनपदों का दौरा किया और जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान इन मंत्रियों को होटलों की बजाय सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने का निर्देश दिया गया था।

Previous Post

पिछड़ी जाति से आने वाले प्रतापगढ़ सदर के पूर्व विधायक राजकुमार पाल बने अपना दल (एस) के नए प्रदेश अध्यक्ष

Next Post

घोसी व सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हुए ओमप्रकाश राजभर, 2024 में करेंगे दावेदारी!

up80.online

up80.online

Related Posts

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल
यूपी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police
बड़ी खबर

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
Next Post
ओमप्रकाश राजभर

घोसी व सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हुए ओमप्रकाश राजभर, 2024 में करेंगे दावेदारी!

सीएम योगी

2017 में सीएम बनने के बाद पहली बार मां का आशीर्वाद लेने पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी

Bhim Army

मायावती जी ने बहुजन समाज को भाजपा के हाथों बेच दिया:चंद्रशेखर रावण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

3 days ago
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

4 days ago
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

6 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

by up80.online
March 11, 2026
0

आचरण नियमावली के वर्तमान संशोधन से कर्मचारियों को अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के भी पड़ जाएंगे लाले...

मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026
जदयू

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

March 8, 2026
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online