सोनिया गांधी, सीएम योगी, अखिलेश यादव सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने दु:ख व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने रविवार को बसपा सुप्रीमो के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।

बता दें कि शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था। उनकी मां को श्रद्धांजलि देने प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित मायावती के आवास पर पहुंची और पुष्पांजलि अर्पित कीं।
इन नेताओं ने भी व्यक्त किया दु:ख:
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने दु:ख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।