• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित कई नेता भाजपा में शामिल

up80.online by up80.online
March 6, 2024
in अन्य राज्य, यूपी, राजनीति
0
पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित कई नेता भाजपा में शामिल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ
लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही बीजेपी ज्वाइन करने की होड़ लग गई है। बीजेपी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के नेताओं को पाले में ले रही है। भाजपा के सूबाई दफ्तर में बुधवार को सपा, बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री और सपा के नेता रहे संजय गर्ग, बलिया के बैरिया से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन नेताओं को सदस्यता दिलाई है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संजय गर्ग सहारनपुर से 2017 में विधायक बने थे। सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2022 में इन्हें विधानसभा चुनाव में मात मिली थी। सहारनपुर में इनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जा रही है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह 2017 में भाजपा के टिकट पर बैरिया से विधायक चुने गए थे। 2022 में टिकट कटने के बाद बगावत करके चुनाव लड़े थे और आज फिर घर वापसी कर रहे हैं। हालांकि तीन दिन पहले सुरेंद्र सिंह ने बलिया से भाजपा के वर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का विरोध किया था और कहा था- “मोदी योगी से बैर नहीं, वर्तमान सांसद की चुनाव में खैर नहीं “!

बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का झण्डा उठा लिया है। गौतम गाजीपुर सदर सीट से 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2012 में सपा के विजय मिश्र से 241 वोट से हार गए थे। फिर 10 साल बाद 2022 में चुनाव मैदान में उतरे लेकिन फिर मात मिली। अब भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।
डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन्होंने डुमरियागंज लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भाजपा के साथ जुड़कर सियासत साध रहे हैं। इसके अलावा सपा के नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी भाजपा का दामन थामा है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में समाजवादी पार्टी के जालौन से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के साथ ही बलरामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार निगम भी शामिल हैं।

Previous Post

अपहरण व रंगदारी मामले में बाहुबली धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

Next Post

69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षामंत्री का आवास

up80.online

up80.online

Related Posts

मिर्जापुर
यूपी

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

January 20, 2026
नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत
यूपी

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

January 20, 2026
SDM
यूपी

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

January 17, 2026
Next Post
69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षामंत्री का आवास

69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेरा शिक्षामंत्री का आवास

ओमप्रकाश राजभर ने बेटे अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा सीट से उतारा

ओमप्रकाश राजभर ने बेटे अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा सीट से उतारा

अनुप्रिया पटेल से जाने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का स्ट्राइक रेट कितना होगा!

अनुप्रिया पटेल से जाने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का स्ट्राइक रेट कितना होगा!

Recommended

अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

4 days ago
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

3 days ago
श्रमिक

श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगा एडमिशन

4 days ago
नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

11 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

मिर्जापुर
यूपी

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

by up80.online
January 20, 2026
0

यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर अपना दल एस के नेता डॉ.एसपी सिंह पटेल उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक...

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

January 20, 2026
SDM

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

January 17, 2026
अमन

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

January 19, 2026
श्रमिक

श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगा एडमिशन

January 16, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

डॉ एसपी पटेल बने सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

नील गाय से टकराने से सब इंस्पेक्टर की मौत

18 जनवरी को बेल्थरा रोड में विशेष बूथ दिवस

टीवी कलाकार अमन जायसवाल की पहली पुण्यतिथि आज, क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगा एडमिशन

जलकल विभाग का कारनामा, 16 लाख का पानी बिल कर दिया,,,,

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online