• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

मांझी कैबिनेट मंत्री और जयंत चौधरी राज्यमंत्री, लोंगो को समझ नहीं आया समीकरण

मांझी के 4 विधायक व एक मात्र सांसद

up80.online by up80.online
June 11, 2024
in बिहार, यूपी, राजनीति
0
मांझी कैबिनेट मंत्री और जयंत चौधरी राज्यमंत्री, लोंगो को समझ नहीं आया समीकरण
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

पीएम नरेंद्र मोदी सहित 72 सांसदों ने मंत्रिमंडल की शपथ ली, जिसमें 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली। उत्तर प्रदेश से 10 और बिहार के कोटे से 8 मंत्री बनाए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश से केवल 2 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, जबकि बिहार से 4 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। यूपी में जिस पार्टी के 2 सांसद जीते, उसे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला, जबकि बिहार में जिस पार्टी से केवल 1 सांसद जीता, उसे कैबिनेट मंत्रालय मिला। जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi की पार्टी से केवल उन्होंने ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और रविवार को कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

जयंत चौधरी
मंत्री पद की शपथ लेते हुए जयंत चौधरी

यूपी में राष्ट्रीय लोकदल के 2 सांसद चुनाव जीते, लेकिन उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद मिला। जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली। बिहार में एनडीए के घटक दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, जीतन राम मांझी की हिन्दुस्ताव आवाम मोर्चा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड है।

उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी Jayant Chaudhary की राष्ट्रीय लोक दल, अनुप्रिया पटेल का अपना दल एस, ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी हैं। इन पार्टियों के 2024 के नतीजों की बात करें तो बिहार में जदयू के 14, लोजपा के 5, हम के 1 सांसद जीते हैं। विधायकों की संख्या देखे तो माझी की पार्टी के केवल 4 विधायक हैं जबकि चिराग पासवान की पार्टी का फिलहाल कोई विधायक नहीं है। यूपी में रालोद के 2, अपना दल के 1 सांसद ने चुनाव जीता है, जबकि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी है। दूसरी ओर, जयंत चौधरी की पार्टी रालोद के 9 और अपना दल एस के 13 विधायक हैं।

बिहार से जिन सांसदों को मंत्री बनाया गया है, उनमें चिराग पासवान, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, रामनाथ ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी निषाद का नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश से जिन सांसदों को मंत्री बनाया गया है, उनमें राजनाथ सिंह, हरदीप सिंह पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्ति वर्धन सिंह, बीएल वर्मा और कमलेश पासवान का नाम शामिल है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बिहार में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर महादलित मतदाताओं को साधने के लिए पीएम मोदी ने यह फैसला लिया है।

Previous Post

डुमरियागंज: दो चौधरियों की जोड़ी ने कर दिया उलटफेर

Next Post

पति की गलत आदतों से परेशान होकर पत्नी ने कराई थी हत्या

up80.online

up80.online

Related Posts

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

February 15, 2026
Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
Next Post
पति की गलत आदतों से परेशान होकर पत्नी ने कराई थी हत्या

पति की गलत आदतों से परेशान होकर पत्नी ने कराई थी हत्या

BJP

केशव प्रसाद मौर्य को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, 5 दिनों से दिल्ली में डटे

क्राइम

पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती के पत्र पर बवाल, सीएम खफ़ा

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

1 week ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

16 hours ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

Trending

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

by up80.online
February 15, 2026
0

बसपा और कांग्रेस से मोहभंग के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी80 न्यूज, लखनऊ कभी...

Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online