• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

शांति-व्यवस्था के लिए कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, आईपीएस प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर

ईमानदार छवि वाले पुलिस अधिकारी का 13 साल में 21 बार हो चुका है ट्रांसफर, पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

up80.online by up80.online
July 31, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
IPS Prabhakar Chaudhary

आईपीएस प्रभाकर चौधरी (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश का एक ऐसा तेज तर्रार एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी, जिसकी सादगी की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं, पुलिस ट्रेनिंग में जिस अधिकारी की काबिलियत की प्रशंसा की जाती है, जिस अधिकारी ने बलिया नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिस अधिकारी ने सरकारी बस से एसपी का पद ग्रहण करने कानपुर पहुंचा, जिस अधिकारी ने मेरठ के सोतीगंज में चोरी के वाहन के सबसे बड़े गैंग पर शिकंजा कसा, उस आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी का रविवार की रात्रि पीएसी की 32वीं बटालियन में सेनानायक के तौर पर ट्रांसफर कर दिया गया। बरेली के जोगी नवादा में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कांवड़ियों पर की गई लाठी चार्ज के महज चार घंटे बाद ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह पर सीतापुर के एसपी घुले सुशील चंद्रभान को बरेली का नया एसएसपी बनाया गया है।

बरेली के जोगी नवादा में माहौल खराब करने वालों पर एसपी द्वारा लाठी चार्ज करने के महज कुछ घंटे के अंदर प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर पर विपक्ष ने नाराजगी जतायी है। प्रभाकर चौधरी के लिए यह पहला ट्रांसफर नहीं है। पिछले 13 सालों के कार्यकाल में उनका 21 बार ट्रांसफर किया जा चुका है।

बरेली के जोगी नवादा में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को खदेड़ने के लिए प्रभाकर चौधरी ने लाठी चार्ज का आदेश दिया था। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कांवड़िए डीजे के साथ गैर परंपरागत रास्ते से जाने की जिद करने लगे। इस भीड़ में कुछ अराजकतत्व भी शामिल हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उन्हें चिन्हित कर रही है। प्रभाकर चौधरी के कड़े तेवर की वजह से अराजक तत्वों के मंसूबे सफल नहीं हो पाए।

प्रभाकर चौधरी के अनुसार कुछ लोग नए रूट से जाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनमें कुछ खुराफाती लोग आकर शामिल हो गए और जबरदस्ती जाने की जिद करने लगे, आक्रामक होने लगे, जिसकी वजह से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी नाराजगी जतायी है।

Bullet
Royal Motor works, Lucknow
Previous Post

पापा हैं दर्जी, ट्यूशन पढ़ाकर कड़ी मेहनत के बल पर बिटिया ने पास की मेडिकल की परीक्षा

Next Post

बिहार में फिर शुरू होगी जातीय जनगणना, पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को दी राहत

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
UP politics

बिहार में फिर शुरू होगी जातीय जनगणना, पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को दी राहत

UPSSSC

PET 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, समूह 'ग' की भर्ती का रास्ता खुला

UP politics

मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी का हुआ चालान, ‘नो पार्किंग जोन’ में खड़ी थी कार

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online