2017 में 21 में से केवल 9 सीटों पर भाजपा को मिली थी जीत
अशोक जायसवाल, आजमगढ़/बलिया
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ Azamgarhमंडल के तीन जिलों में भाजपा BJPके 9 मौजूदा विधायकों में से इस बार केवल 4 विधायकों को ही फिर से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इस बार 4 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं एवं एक विधायक के पाला बदलने से उनकी सीट पर नए चेहरे को मौका दिया गया है।

भाजपा ने आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों में चार विधायकों का टिकट काट दिया है। इनमें बलिया के बैरिया सीट से सुरेंद्र सिंह, बेल्थरा रोड से धनंजय कन्नौजिया, मऊ की गोहना मोहम्मदाबाद सीट से श्रीराम सोनकर, आजमगढ़ की फूलपुर पवई से पूर्व सांसद रमाकांत यादव Ramakant Yadav के पुत्र अरुणकांत यादव का टिकट काट दिया गया है। अरुणकांत यादव ने आजमगढ़ जनपद में एकमात्र सीट जीतकर 21 साल बाद भाजपा की झोली में डाली थी। लेकिन इस बार उनका भी टिकट काट दिया गया है। इनके बाहुबली पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी ने यहां से प्रत्याशी घोषित किया है।

इन्हें मिला टिकट:
भाजपा ने फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर, मऊ की गोहना मोहम्मदाबाद से पूनम सरोज, बलिया की बेल्थरा रोड सीट से बसपा छोड़कर भाजपा में आए छट्ठू राम और बैरिया से मौजूदा मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को टिकट दिया है।

मधुबन से राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र को मिला टिकट:
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान Dara Singh Chauhan के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से मऊ की मधुबन सीट रिक्त हो गई है। यहां से भाजपा ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान Fagu Chauhan के पुत्र रामविलास चौहान को टिकट दिया है।

आजमगढ़ मंडल में 9 सीटों पर खिला था कमल:
2017 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ मंडल की 21 सीटों में से 9 सीटों पर कमल खिला था। बलिया की 7 में से 5, मऊ की 4 में से तीन और आजमगढ़ की 10 में से मात्र एक सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

