सीडीओ दिव्यांशु पटेल की अनूठी पहल, सभी ब्लॉकों में फहराए जाएंगे 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज
यूपी80 न्यूज, उन्नाव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए उन्नाव Unnao जनपद के सीडीओ दिव्यांशु पटेल Divyanshu Patel ने अनूठी योजना तैयारी की है। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उन्नाव जनपद में चार लाख तिरंगा Tiranga फहराए जाएंगे। इसके अलावा जनपद के सभी 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर शहीद स्मारक के पास 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराए जाएंगे।

सीडीओ दिव्यांशु पटेल के अनुसार शहर में बाइपास तिराहा स्थित बालिका वाटिका में भी 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लहराएगा। गुरुवार को सभी खंड विकास आधिकारियों के साथ बैठक कर सीडीओ ने इसकी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है। सीडीओ ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के नाम पर इन राष्ट्रध्वजों को फहराया जाएगा, ताकि आम जनमानस महापुरुषों के बलिदान व त्याग को समझ सके और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हो सके। उन्होंने बताया कि 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।