प्रधानमंत्री को करेंगे भेंट, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है युवा विकास समिति
यूपी80 न्यूज, जोनिहा/फतेहपुर
देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर फतेहपुर जनपद के युवाओं ने अनाज से तिरंगा तैयार किया है। युवा विकास समिति के सदस्यों द्वारा चावल व दाल से तिरंगा बनाया गया है। यह तिरंगा देश के किसानों को समर्पित है। समिति के सदस्य इस तिरंगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव Azadi Ka Amrit Mahotsav व हर घर तिरंगा Har Ghar Tiranga अभियान को देखते हुए कदम से कदम मिलाकर साथ चलने वाली युवा विकास समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों ने अनाज Grains का तिरंगा Tiranga तैयार किया है। तिरंगे को तैयार करते समय उसकी बारीकियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। युवा विकास समिति समय-समय पर सामाजिक कार्यों के प्रति अपना दायित्व अच्छे से निर्वहन करती रहती है। पूर्व में भी समिति द्वारा नेकी की दीवार, नेकी का हौदा, नेकी का दवा बैंक, नि:शुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित कराए गए हैं।

युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अनाज से बना यह तिरंगा हमारे देश के किसानों को समर्पित है और जल्द ही इसे प्रधानमंत्री को भेंट कर दिया जाएगा।