यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। अर्थात 10 साल बाद हरियाणा में कांग्रेस वापसी करने जा रही है। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आ रही है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिलकर सरकार बना सकते हैं।
हरियाणा में सभी एग्जिट पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिखा रहे हैं। एग्जिट पोल के रुझान आते ही भाजपा खेमे में उदासी छा गई है। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेताओं का मानना है कि चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे।
दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आने का दावा कर रहे हैं। 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।
आज तक सी वोटर-
कांग्रेस – 50-58
भाजपा- 20-28
जजपा- 0-2
अन्य – 10 -14
जिस्ट टीआईएफ रिसर्च:
कांग्रेस – 45-53
भाजपा – 29-37
इनेलो-0-2
अन्य – 4-6
पोल स्ट्रैटजी:
कांग्रेस – 53-63
भाजपा – 23-33
अन्य – 3-5
रिपब्लिक पी-मार्क:
कांग्रेस-51-61
भाजपा-27-37
अन्य – 3-6
रिपब्लिक मैट्रिज:
कांग्रेस – 55-62
भाजपा-18-24
अन्य – 2-5