कोरोना संक्रमण की वजह से गुरुग्राम में थे भर्ती, देश में शोक की लहर
यूपी80 न्यूज, नई दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौ.चरण सिंह के पुत्र व राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (86 साल) का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे। उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देश के किसानों में शोक की लहर है। चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी।
आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।