• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

पेंशन बुढ़ापे का सहारा, न छीने सरकार

सड़क पर उतरे कर्मचारी, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर कर्मचारी एकजुट

up80.online by up80.online
March 21, 2023
in देश, बड़ी खबर, यूपी
0
OPS

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

पुरानी पेंशन बहाली OPS की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व शिक्षकों के साथ केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रर्दशन Protest कर सरकार को घेरा। पुरानी पेंशन व्यवस्था Old Pension Scheme बहाली संयुक्त मंच बनाकर केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों के साथ शिक्षकों के संगठनों ने देशव्यापी आन्दोलन जनवरी से प्रारम्भ कर दिया है। आज 21 मार्च को लखनऊ के ‘‘कर्मचारी प्रेरणा स्थल‘‘ बीएन सिंह प्रतिमा स्थल सरोजनी नायडू पार्क में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

धरने को सम्बोधित करते हुए आरके पाण्डेय ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी के बुढापे का सहारा है। एसयू शाहा ने कहा कि पेंशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है। इं. हरि किशोर तिवारी ने कहा कि पेंशन भीख नहीं है, आन्दोलनों के उपरान्त सरकार द्वारा दिया गया। शिवबरन यादव, परिषद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की बात को अनुसना कर रही है, जो घातक हो सकता है। यदि पुरानी पेंशन नही दी गई तो पूरा कर्मचारी समाज एक साथ सड़कों पर आकर आन्दोलन करेंगे।

इं.एनडी द्विवेदी, पीडब्लूडी ने कहा कि बिना आन्दोलन के कुछ नहीं हो सकता है। अब केन्द्रीय व राज्य के कार्मिक एक हैं। आन्दोलन बड़ा होगा। शत्रुघ्न यादव, ने कहा कि पहले भी आन्दोलन हुए है किन्तु केन्द्र व राज्य एक साथ मिलकर शिक्षकों को साथ लेकर बड़ा आन्दोलन होने जा रहा है। एसबी सिंह ने कहा कि सरकार वोट की राजनीति से डरती है। इस बार 2024 का लोक सभा चुनाव व मुद्दा बनेगा। अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापक जनसम्पर्क के बाद ही यह आन्दोलन चलाया जा रहा है इसलिए इसका व्यापक प्रभाव होगा। विवेक कुमार ने कहा कि आईटीआई के सभी कर्मचारी एकजुट हैं। केन्द्रीय कर्मचारी संगठन साथ है। आंदोलन व्यापक असरकारी होगा। अमिता त्रिपाठी परिषद लखनऊ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जोर-शोर से कार्यक्रम हो रहे हैं। किन्तु लखनऊ प्रदेश की राजधानी होने के कारण विशेष प्रभाव छोड़ता है। संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। हमारा आन्दोलन सफल होगा।  प्रमोद वर्मा आकाशवाणी ने कहा कि  राज्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पुरानी पेंशन मुद्दे पर आन्दोलन करना नया प्रयोग है। राज्य कर्मचारी संगठनों का पूरा समर्थन केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों को प्राप्त हो रहा है। सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। हमारी जीत होगी। सुजीत कुमार लेखपाल संघ ने कहा कि लेखपाल जमीन स्तर पर कार्य करता है। बुढ़ापे में दर दर की ठोकरें नहीं खाना चाहता है। सरकार जिम्मेदारी ले। लेखपाल संघ के राममूरत यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक कर्मचारी शिक्षक समाज का संघर्ष जारी रहेगा। आजमगढ़, बलिया, बस्ती, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर हापुड़ बाँदा, चित्रकूट, कानपुर, इटावा, वाराणसी, फतेहपुर, अयोध्या, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, पीलीभीत, बदायूँ, बेरली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, झाँसी, जालौन, श्रावस्ती, महराजगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बलरामपुर, मिर्जापुर गाजीपुर, मऊ, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, मुरादाबाद, सहित, प्रदेश भर के सभी जनपदों में प्रर्दशन धरना व्यापक रुप से रहा।

Previous Post

नवाचार हेतु राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाएंगे यूपी के तीन बीएसए

Next Post

माफिया अतीक अहमद के कार्यालय से भारी मात्रा में कैश एवं असलहे बरामद

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
अतीक अहमद

माफिया अतीक अहमद के कार्यालय से भारी मात्रा में कैश एवं असलहे बरामद

AK

अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी वाले हमको जेल में डाल सकते हैं

लोहिया जी

लोहिया कहते थे- जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

4 days ago
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

23 hours ago
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online