• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेल्थरा रोड नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रयास जारी रहेगा: हंसू राम

भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने विधायक को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

up80.online by up80.online
May 11, 2024
in यूपी, राजनीति
0
बेल्थरा रोड नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का प्रयास जारी रहेगा: हंसू राम
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया

बेल्थरारोड विधायक हंसू राम आर्य समाज मंदिर पहुंचे। इस दौरान आर्य समाज के सदस्यों ने उन्हें दयानंद सरस्वती की पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि जब तक उनका कार्यकाल है तब तक वह क्षेत्र का विकास करते रहेंगे। इस मौके पर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने उन्हें 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

सुभासपा के बेल्थरारोड विधायक हंसू राम का शाम को नगर स्थित आर्य मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि उनके द्वारा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की पहल की गई थी। परन्तु पत्रावली में कतिपय त्रुटि के चलते यह प्रोजेक्ट लंबित रह गया। कहा कि वह क्षेत्र के विकास के प्रतिबद्ध हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वह सबन्धित विकास कार्य पूर्ण करा देंगे। उन्होंने आर्य समाज के वैदिक विद्यालय का भी जीर्णोद्धार की मांग स्वीकार कर ली। उन्होंने 132/33 के वीए के विद्युत उपकेन्द्र बनाने के लिए स्थान का अबतक चयन न होने पर अफ़सोस व्यक्त किया। कहा कि स्थान का चयन होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि समय बीतने के साथ ही तस्वीर साफ होती जा रही हैं। कहा कि सलेमपुर से भाजपा व घोसी सीट पर एनडीए के प्रत्याशी डा. अरविंद राजभर की विजय होगी। कहा कि एनडीए लोकसभा चुनाव में अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

इस अवसर पर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने एक पत्रक देकर रामलीला मैदान को मिनी पार्क में विकसित करने, नगर में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने, नगर के लिए मिनी अग्निशमन वाहन, वृद्धा आश्रम का निर्माण, सार्वजनिक जगहों पर आवश्यकता अनुसार शौचालय का निर्माण, अमृत सरोवर योजना के तहत जलाशयों के सुंदरीकरण, 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के नाम से बने पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित करने, वार्ड नंबर 7 का विकास मॉडल रुप में करने तथा मधुबन मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की।

इस अवसर पर अजीत सिंह, अरबाज़ खां, आनन्द आर्य, राज बहादुर यादव, जोरावर सिंह, रमेश मद्देशिया, गोविन्द गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, उमेश अम्बेडकर आदि उपस्थित थे।

Previous Post

राहुल गांधी ने कहा- पिछले तीन हजार सालों में सबसे सफलतम आंदोलन है ‘भारत का संविधान’

Next Post

Ballia: टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गोली, वराणसी रेफर

up80.online

up80.online

Related Posts

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

February 15, 2026
Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
Next Post
Ballia: टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गोली, वराणसी रेफर

Ballia: टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को मारी गोली, वराणसी रेफर

केजरीवाल ने क्यों कहा- सत्ता में आते ही दो महीने में सीएम योगी को हटा देंगे मोदी

केजरीवाल ने क्यों कहा- सत्ता में आते ही दो महीने में सीएम योगी को हटा देंगे मोदी

Samajwadi Party

सपा ने मिर्जापुर के प्रत्याशी का टिकट काटा, भदोही के भाजपा सांसद को बनाया उम्मीदवार

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

7 days ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

3 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

Trending

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

by up80.online
February 15, 2026
0

बसपा और कांग्रेस से मोहभंग के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी80 न्यूज, लखनऊ कभी...

Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online