यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी Mainpuri और खतौली Khatauli में इतिहास रचते हुए जीत हासिल की है। हालांकि रामपुर Rampur में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी बहू डिंपल यादव Dimpal Yadav ने यहां पर इतिहास रचते हुए भारी वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली सीट पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया Madan Bhaiya ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को हराया है। हालांकि रामपुर में भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना Akash Saxena ने आजम खान का किला ढहा दिया है। आकाश सक्सेना ने सपा उम्मीदवार आसिम रजा को 33 हजार वोटों के अंतर से हराया है।
मैनपुरी:
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों से हराया है। डिंपल यादव को 618120 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 329659 वोट मिले। इस ऐतिहासिक जीत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है।

खतौली:
रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने 22143 वोटों से जीत दर्ज की है। मदन भैया को कुल 97139 और राजकुमारी सैनी को 74996 वोट मिले हैं। मदन भैया को 54.04 परसेंट और राजकुमारी सैनी को 41.72 परसेंट वोट मिले। यहां पर अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।
