• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 12, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

up80.online by up80.online
October 22, 2025
in अन्य राज्य, बड़ी खबर, यूपी
0
एनकाउंटर

बलिया: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

50 हजार का था इनामी, मुठभेड़ में घायल, हथियार और नकदी बरामद

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र के साहूंपुर गांव में  पिछले दिनों हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हुई हत्या और महिला अध्यापिका कंचन सिंह से चेन व अंगूठी लूट की वारदात का बलिया पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

मंगलवार की देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना उभांव, एसओजी/स्वाट टीम और भीमपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या और लूट की वारदातों में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास सोनकर को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Encounter
एकाउंटर में 50 हज़ार का इनामी घायल

मलेरा के पास हुई मुठभेड़:

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीब 11:38 बजे मलेरा के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास सोनकर (निवासी बहरज, थाना बरहज, देवरिया) के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा।

हत्या और लूट का मुख्य आरोपी निकला विकास सोनकर:

पूछताछ में बदमाश ने कबूल किया कि उसने 16 सितंबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर दो लूट की वारदातें की थीं। पहली घटना में महिला अध्यापिका राधिका वर्मा से सोने की चेन छीनी थी। कुछ देर बाद साहूंपुर गांव में अध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव और महिला अध्यापिका कंचन सिंह से चेन व अंगूठी लूटी थी। विरोध करने पर देवेंद्र प्रताप यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

हथियार और नकदी बरामद:

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, और लूट के सामान की बिक्री से प्राप्त ₹2150 नकद बरामद किए हैं।

घायल बदमाश का इलाज जारी:

घायल बदमाश विकास सोनकर (27 वर्ष) को उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट और धमकी जैसी गंभीर धाराएँ शामिल हैं।

पुलिस टीम को एसपी ने दी बधाई:

उभांव पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फरार बदमाश की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: दो साल से छोटे बच्चे को न दें कफ सिरप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

पढ़ते रहिए: जीवन में अपनी क्षमता को प्राप्त करने की आठ सूत्री रणनीति

Previous Post

युवक ने लगाई सरयू में छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान

Next Post

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

up80.online

up80.online

Related Posts

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर
बड़ी खबर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health
अन्य राज्य

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
Next Post
Encounter

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

UP politics

प्रयागराज में पत्रकार की हत्या, कानून व्यवस्था चरमराई- लोकदल

धरना

13 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मचारियों का जारी है क्रमिक अनशन

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

3 days ago
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

7 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

4 days ago
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

Trending

पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

by up80.online
February 9, 2026
0

दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का हुआ समापन यूपी80 न्यूज, लखनऊ लोक जीवन फाउण्डेशन  के द्वारा हिंदी मीडिया...

एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online