कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा, कोरोना से ज्यादा सड़क हादसों में हुई मौतें
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी 1000 बसें चलाना चाहती है। इस बाबत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर महासचिव का पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को दिया। प्रतिनिधिमंडल में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आरके चौधरी और श्याम किशोर शुक्ला शामिल थे।
प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार की घोषणाओं के बावजूद इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पायी है। जिसकी वजह से प्रदेश में अब तक लगभग 65 मजदूरों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। यह संख्या में प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या से भी ज्यादा है।
पढ़ते रहिए www.up80.online लॉकडाउन: कर्ज व उधारी के सहारे जी रहे हैं मऊ के बुनकर
बसों का पैसा कांग्रेस वहन करेगी:
प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा है कि पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाजियाबाद बॉर्डर और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा कांग्रेस पार्टी वहन करेगी।
पढ़ते रहिए www.up80.online प्रियंका गांधी के इस सुझाव से किसानों, छोटे व्यापारियों को मिलेगी राहत