• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, August 1, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

लॉकडाउन में जनता की आवाज बनी कांग्रेस: डॉ.अनूप पटेल

up80.online by up80.online
May 2, 2020
in यूपी, राजनीति
0
congress

Indian National Congress

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लोगों के सहयोग के लिए प्रत्येक जिला में कांग्रेस ने कंट्रोल रूम खोला

up80 न्यूज, लखनऊ 

कोरोना महामारी के चलते घोषित हुये लॉकडाउन में एक तरफ जहाँ अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुयी, दूसरी तरफ आम जनता, मजदूरों को भयानक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे समय मे कांग्रेस जनता की आवाज बनी और एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए सबसे पहले आवाज उठायी और प्रदेश सरकार को मजदूरों को आ रही समस्याओ से अवगत कराया। प्रदेश सरकार ने इस पर अमल किया जिसका कांग्रेस ने स्वागत किया।

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी की देखरेख में कोरोना फाइटर्स का ग्रुप बनाया गया, जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी, राष्ट्रीय सचिव, जिला अध्यक्ष सम्मिलित है। लखनऊ में कंट्रोल रूम बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर जारी किया। साथ ही हर जिले में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। जो प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, केरल आदि राज्यों में, यहां तक कि लेह, लद्दाख में भी फंसे हुए हैं, कांग्रेसियों ने मदद किया। अभी तक 500000 लोगों को प्रदेश के अंदर और अन्यत्र मदद की गई।

14 स्थानों पर साझी रसोई:

अभी तक 14 जगह साझी रसोई शुरू की गयी है। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों और मजदूरों की लगातार मदद की जा रही। है। प्रियंका गांधी जी ने लखनऊ, बांदा और जौनपुर में राहत सामग्री पहुंचायी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी जी ने अमेठी के लिये कई ट्रक राहत सामग्री भेजी है।

प्रदेश कार्यलय में साझी रसोई चल रही है जिसकी देख-रेख खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं। अभी तक प्रदेश में 14 से अधिक साझी रसोई चलाई जा रही है जिनसे हजारों लोगों को खाना पहुंचाया जा रहा है।

 पढ़ते रहिए : www.up80.online ओलावृष्टि से बेहाल किसानों को तत्काल मुआवजा मिले: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी जी ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के आने-जाने के लिये सुचारू परिवहन व्यवस्थाएं, राहत सामग्री उपलब्ध कराने, एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और बीएसएनएल द्वारा एक महीने के लिए निःशुल्क इनकमिंग-आउटगोइंग व्यवस्था कराने, कोरोना वायरस ग्रस्त मरीजों के लिये प्राइवेट अस्पताल तथा होटल के कमरों को आइसोलेशन वार्ड बनाये जाने, मठों, आश्रमों, इदारों, धार्मिक संस्थानों को मानव सेवा के लिये अपील, डॉक्टरों, टेक्नीशियन, नर्सेज तथा सफाईकर्मियों को पीपीई किट उपलब्ध कराने, बाँदा में निकाली गई मेडिकल नर्सांे को वापस लिये जाने, राशन कार्ड धारकों और गैर राशन कार्ड वालों को अगले 6 महीनों तक मुफ्त राशन, एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों को उचित मानदेय देने के लिये पत्र लिखकर सुझाव दिये। कोरोना महामारी में महिलाओं द्वारा मास्क बनाने पर उन्हें व्यक्तिगत पत्र लिखकर उत्साह वर्धन किया।

पढ़ते रहिए www.up80.online मानवता: ये उद्यमी 50 हजार परिवारों को देंगे ‘सेवक राशन किट’

इसी तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने किसानों को भारी बारिश, ओला वृष्टि से हुये नुकसान पर विशेष राहत पैकेज, किसानों का बिजली बिल अगले तीन महीने तक माफ करने, वकीलों तथा अन्य कामगार वर्गों के लिये विशेष सहायता देने के लिये पत्र लिखकर सुझाव दिये। अपने विधान सभा क्षेत्र तमकुहीराज में कंट्रोल रूम बनाकर हजारों मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को मदद किया और राहत सामग्री का वितरण किया।

कांग्रेस द्वारा की जा रही जन.सेवा को आम जन-मानस का समर्थन भी मिला है। संकट के समय जन-सेवा करना ही राष्ट्रधर्म है। कांग्रेस इस कर्तव्य को पूरी क्षमता से निभा रही है।

डॉ अनूप पटेल

प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

पढ़ते रहिए : www.up80.online ‘सहायता केंद्र’ में तब्दील हुआ राजनीति का पाठशाला ‘आईवाईसी मुख्यालय’

Previous Post

देश के 130 रेड जोन में बिहार के 5 जिले, देखें अपने जिला की स्थिति

Next Post

अनोखा सैनेटाइजर यंत्र, पांव से दबाने पर हाथ सैनेटाइज होगा

up80.online

up80.online

Related Posts

बांसडीह
यूपी

बांसडीह में महिलाओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा भारी, सीओ का कानपुर ट्रांसफर  

August 1, 2025
बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे
यूपी

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

July 30, 2025
रमाशंकर राजभर
दिल्ली

संसद से लेकर सलेमपुर तक हर ओर सपा सांसद की ही चर्चा, कार्यकर्ता गदगद

July 30, 2025
Next Post
Corona

अनोखा सैनेटाइजर यंत्र, पांव से दबाने पर हाथ सैनेटाइज होगा

wheat

किसानों से नहीं लिया जाएगा उतराई, छनाई व सफाई चार्ज

BJP

आईएएस-पीसीएस: ओबीसी अभ्यार्थियों की कोचिंग सुविधा पर ब्रेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IAS

एस कृष्णनन प्रेसीडेंट व कुणाल बने आईएएस सेंट्रल एसो. के सेक्रेट्री

5 days ago
रमाशंकर राजभर

संसद से लेकर सलेमपुर तक हर ओर सपा सांसद की ही चर्चा, कार्यकर्ता गदगद

3 days ago
बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

2 days ago
बांसडीह

बांसडीह में महिलाओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा भारी, सीओ का कानपुर ट्रांसफर  

6 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार पंचायत चुनाव बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

 “जातिगत जनगणना से उजागर होगी देश की सच्ची तस्वीर” – अनुप्रिया पटेल

यमुना नदी के लिए दर-दर भिक्षा मांग रहे देवरिया के ‘लाल’ रविशंकर तिवारी

69000 शिक्षक भर्ती मामले में पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे अखिलेश यादव

ईरान और इज़राइल में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस निकाले सरकार

सबसे बड़ा गुंडा कौन-ओमप्रकाश राजभर या कोई और?

प्रदेश में “सब चंगा” नहीं है, ओबीसी छात्रों को नहीं मिल रही है छात्रवृत्ति

Trending

बांसडीह
यूपी

बांसडीह में महिलाओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा भारी, सीओ का कानपुर ट्रांसफर  

by up80.online
August 1, 2025
0

बिजली से किशोर की मौत के बाद ग्रामीण हो गए थे आक्रोशित यूपी80 न्यूज, बलिया आखिरकार महिलाओं...

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

July 30, 2025
रमाशंकर राजभर

संसद से लेकर सलेमपुर तक हर ओर सपा सांसद की ही चर्चा, कार्यकर्ता गदगद

July 30, 2025
IAS

एस कृष्णनन प्रेसीडेंट व कुणाल बने आईएएस सेंट्रल एसो. के सेक्रेट्री

August 1, 2025
मिर्जापुर

कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर  बहादुर जवानों ने एक ही संदेश दिया- नेशन फर्स्ट

July 26, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बांसडीह में महिलाओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा भारी, सीओ का कानपुर ट्रांसफर  

बेल्थरा रोड: सफलता की राह दिखा गए प्रो. दुबे

संसद से लेकर सलेमपुर तक हर ओर सपा सांसद की ही चर्चा, कार्यकर्ता गदगद

एस कृष्णनन प्रेसीडेंट व कुणाल बने आईएएस सेंट्रल एसो. के सेक्रेट्री

कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर  बहादुर जवानों ने एक ही संदेश दिया- नेशन फर्स्ट

डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर प्रदेश के मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online