20 जून से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे पशुपति कुमार पारस
यूपी80 न्यूज, पटना/नई दिल्ली
लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान को मंगलवार को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। फिलहाल सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सूरजभान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने की जिम्मेदारी भी दी गई। पांच दिनों के भीतर नए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। माना जा रहा है कि 20 जून से पहले सांसद पशुपति कुमार पारस को लोजपा का अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
पढ़ते रहिए www.up80.online लोजपा में बड़ी टूट, चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ आए 4 सांसद, चिराग अकेले पड़े