ससुराल से मिले सामान को कमरे में सजाते समय हुई घटना
यूपी80 न्यूज, बलिया
बलिया के दुबहर क्षेत्र में शादी के बाद सुहागरात के लिए अपना कमरा सजा रहे दुल्हा की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई । मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
दुबहर क्षेत्र निवासी रणजीत कुमार गिरी उर्फ विक्की गिरी का 8 मई को विवाह हुआ। शादी के बाद रविवार को विक्की अपनी दुल्हन की विदाई करा कर अपने गांव आ गया। जानकारी के अनुसार वह सुसराल से मिले सामान को अपने कमरे में सजा रहा था। इसी दौरान इंवर्टर की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे बलिया जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।