• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

ब्रजेश पाठक ने सपा विधायक को कहा- शाम की दवा अभी ले ली क्या? हुआ हंगामा

नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक को मार्शलों से बाहर फेंकने का दिया आदेश

up80.online by up80.online
December 18, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
UP assembly

उत्तर प्रदेश विधान सभा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को संसदीय मर्यादाएं ताक पर रख दी गईं। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों और डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सपा के सवाल के जवाब में जब ब्रजेश पाठक बोल रहे थे, तब उनकी सपा के विधायक अतुल प्रधान के साथ जमकर बहस हो गई। बात बढ़ गई तो अतुल प्रधान को ब्रजेश पाठक ने कह दिया कि क्या शाम की दवा पी ली है। इसके बाद सदन का माहौल काफी गरम हो गया। सपा विधायकों की नारेबाजी से नाराज सतीश महाना Satish Mahana ने सपा विधायक अतुल प्रधान SP MLA Atul Pradhan को मार्शल से बाहर निकालकर फेंकने का आदेश देते हुए कहा कि मैं आपकी सदस्यता रद्द करवा दूंगा।

Brajesh Pathak
Dy CM Brajesh Pathak

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के इस बयान के बाद सदन का माहौल काफी गरम हो गया। सपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा- गली- गली में शोर है…स्वास्थ्य मंत्री चोर हैं, का नारा लगाया गया। अतुल प्रधान लगातार चिल्ला रहे थे, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया। अतुल प्रधान जब नहीं उठे तो मार्शल ने बलपूर्वक उनको सदन से बाहर कर दिया। इसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया। सदन जब दोबारा शुरू हुआ तो सपा विधायक वेल में चले गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा के विधायकों से अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, मगर समाजवादी पार्टी के विधायक इस बात पर अड़े रहे कि ब्रजेश पाठक माफी मांगे। उसके बाद में पाठक ने सफाई दी कि शाम की दवाई से मतलब उनका वह नहीं था जो यह लोग समझ रहे हैं, शाम की दवाई से मतलब केवल दवाई था।

विधानसभा
यूपी विधानसभा, शीतकालीन सत्र

सतीश महाना ने तो एक समय यह भी कह दिया कि इस पूरी कार्यवाही में जो भी असंसदीय हुआ है उसके लिए मैं खुद क्षमा चाहता हूं। इसके बावजूद सपा के विधायक नहीं माने। सदन चलता रहा और वेल में समाजवादी पार्टी के विधायक हंगामा करते रहे। सदन में ब्रजेश पाठक Brajesh Pathak ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके विधायक हमारे मंत्रियों के लिए लगातार गलत आरोप लगाते रहते हैं। ऐसे में विरोध करना मेरा अधिकार है। मैंने कुछ भी ऐसा असंसदीय नहीं कहा, जो विपक्ष समझ रहा है।

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय Mata Prasad Pandey ने ब्रजेश पाठक पर आरोप लगाया कि वे जब- जब सदन में बोलते हैं, उनकी भाषा बहुत खराब होती है। हर सदन में यह चीज देखी जाती है। इस पूरे मसले पर कोई भी हल नहीं निकाला और नारेबाजी होती रही। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने इस मामले में विपक्ष से माफी मांगी, मगर विपक्ष उनकी माफी से राजी नहीं हुआ।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं को राजा भैया ने दिखाया आईना

Previous Post

भाजपा कार्यालय पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

Next Post

विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, अजय राय बेहोश

up80.online

up80.online

Related Posts

gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh
बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
Next Post
congress

विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, अजय राय बेहोश

बाबा साहब की फोटो गले में डालकर साइकिल चलाते हुए धरना देने पहुंचे सपा विधायक

बाबा साहब की फोटो गले में डालकर साइकिल चलाते हुए धरना देने पहुंचे सपा विधायक

AK Sharma

बिजली बिल में छूट के लिए तुरंत करें आवेदन, 3.72 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Recommended

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

4 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

7 days ago
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

23 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

Trending

gulf countries
अन्य राज्य

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

by up80.online
March 1, 2026
0

योगी सरकार का दावा- सभी श्रमिक सुरक्षित हेल्प लाइन नंबर जारी यूपी80 न्यूज, लखनऊ इजरायल Israel और...

Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online