• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, March 27, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

पिछड़ों के नायक बीपी मंडल की आज है जयंती, मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद बदल गई देश की राजनीति

up80.online by up80.online
August 24, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
बीपी मंडल

बीपी मंडल जयंती

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सामाजिक न्याय दिवस: जयंती के मौके पर बीपी मंडल व वीपी सिंह को ‘भारत रत्न’ देने का उठा मुद्दा

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

मंडल कमीशन Mandal Commission का नाम तो लगभग सभी सुनते रहे हैं। यह वही कमीशन है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की नौकरियों में पिछड़े वर्ग OBC का आरक्षण सुनिश्चित हुआ। आज इन्हीं बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल BP Mandal) की  104 वीं जयंती है। उन्हें पिछड़ा वर्ग के नायक के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी सिफारिशों ने वंचितों को मुख्यधारा में लाने में ऐतिहासिक परिवर्तन का काम किया।

पिता भी थे क्रांतिकारी विचारों के धनी:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार द्वारा गठित दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल BP Mandal का जन्म 25 अगस्त,1918 को बनारस में हुआ। वे काफी धनी व जमींदार परिवार से थे और उनके पिता रासबिहारी लाल मंडल भी राजनीति में सक्रिय थे। रासबिहारी लाल मंडल ने पिछड़ी जातियों के लिए जनेऊ पहनने की मुहिम चलाई थी। वैसे तो कहा जाता रहा कि ये काम प्रतिक्रियावादी था, लेकिन असल में यह एक पहल थी, सामाजिक रुढ़ियों को तोड़ने व वर्णव्यवस्था की ऊँच-नीच की व्यवस्था में सुधार लाने की। इनका पैतृक स्थान सहरसा (अब मधेपुरा) के मुरहो स्टेट में था। दुर्भाग्य रहा कि जिस दिन बीपी मंडल के पिता की मृत्यु हुई,उसी दिन इनका जन्म हुआ।

स्कूल से छेड़ी बदलाव की मुहिम:

शुरुआती पढ़ाई बिहार के मधेपुरा से करने के बाद छात्र बीपी मंडल दरभंगा आ गए। यहां से उनका सामाजिक राजनीति में रुझान और साफ दिखने लगा था। तब जातियों में भेदभाव का दौर था, जो स्कूल में भी दिखता था। तथाकथित अगड़ी जातियां ऊपर या आगे बैठतीं, और बाकियों को नीचे या पीछे की ओर बैठकर पढ़ना होता था। कई दूसरी समस्याएं भी थीं। बीपी मंडल ने स्कूल में इन सबके खिलाफ आवाज हुई और वहीं से बदलाव शुरू हुआ।

राजनीति की शुरुआत:

साल 1952 में भारत में हुए पहले आम चुनाव में वे मधेपुरा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। वे तब कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित हुए थे। दस सालों बाद बीपी मंडल दूसरी बार विधायक बने और इसी दौरान साल 1965 में उन्होंने पिछड़ी जातियों के खिलाफ पुलिसिया अत्याचार को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और सोशलिस्ट पार्टी का हिस्सा बन गए। साल 1967 में वे लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव आए और वे साल 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। ये मात्र बिहार के मात्र 51 दिनी मुख्यमंत्री रहे।

मोरारजी देसाई ने बीपी मंडल को पिछड़ा वर्ग आयोग का बनाया अध्यक्ष:

1 जनवरी, 1979 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने बीपी मंडल को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नामित किया। इस जिम्मेदारी को उन्होंने काफी शानदार तरीके से निभाते हुए पूरी तरह अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट तैयार करने के लिए पूरे देश का भ्रमण किया और पिछड़ी जातियों की पहचान करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की सिफारिश की। इसी रिपोर्ट को मंडल कमीशन रिपोर्ट कहते हैं।

IIT
IIT JEE

राजनीति में भी हुआ बदलाव:

मंडल कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद ही बिहार और उत्तरप्रदेश समेत देश के कई राज्यों से पिछड़ी जातियों के नेता आगे आने लगे। इसे भारतीय राजनीति में साइलेंट रिवॉल्यूशन / मूक क्रांति का दौर भी कहा गया, यानी चुपचाप क्रांति होना। शीर्ष अदालत के निर्णय की बाध्यता को ध्यान में रखते हुए मण्डल जी ने 52 प्रतिशत ओबीसी की जातियों के लिए सरकारी सेवाओं में 27 प्रतिशत कोटा की सिफारिश के साथ अन्य और 39 सिफारिशें कीं। जिसमें से अभी तक मात्र 2 सिफारिशें-1.सरकारी सेवाओं में ओबीसी को 27 प्रतिशत कोटा और 2.केन्द्रीय व उच्च शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में 27 प्रतिशत कोटा।

लोकतांत्रिक मूल्यों से देश के बड़े समुदाय को और बेहतर तरीके से जोड़ने वाले इस नेता का निधन 13 अप्रैल, 1982 को पटना में हो गया। उनकी इच्छा के मुताबिक ही उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव मुरहो में किया गया। इस तरह बीपी मंडल की कहानी खत्म तो हुई लेकिन पिछड़े वर्ग से आने वाले युवा उन्हें एक नायक की तरह हमेशा याद करते रहेंगे।

बीपी मंडल व वीपी सिंह को मिले भारत रत्न:

Nishad
चौ. लौटन राम निषाद, ओबीसी महासभा

भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लौटन राम निषाद कहते हैं कि केन्द्र व राज्य सरकारों के द्वारा 25 अगस्त को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया जाना चाहिए। बीपी मण्डल व वीपी सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के आंकड़े जल्द से जल्द जारी किये जाने चाहिए। ओबीसी, एससी, एसटी के लिए “रिजर्वेशन इन प्रमोशन” लागू करने के साथ इनका बैकलॉग पूरा करने का कदम उठाया जाना चाहिए। सरकारी उपक्रमों व संस्थानों के निजीकरण के कारण ओबीसी, एससी, एसटी का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है, इसलिए निजी क्षेत्रों  में भी आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए।

(साभार: लौटन राम निषाद, भारतीय ओबीसी महासभा, राष्ट्रीय प्रवक्ता)

Previous Post

मिशाल: काशी में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सड़क किनारे फेंके गए प्लास्टिक बोतलों को उठा कर स्वच्छता का दिया संदेश

Next Post

बिहार इम्पैक्ट: ओबीसी वर्ग से आने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
बीजेपी

बिहार इम्पैक्ट: ओबीसी वर्ग से आने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

चरौंवा क्रांति स्मारक

“चरौंवा बलिदान दिवस” पर आजादी के नायकों को किया गया याद

बीपी मंडल

बीपी मंडल जी की सिफारिशों ने वंचितों को मुख्यधारा में लाने में ऐतिहासिक परिवर्तन का काम किया: ओपी कटियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 week ago
पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
Rekha Verma

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष

4 years ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online