• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, February 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

“चरौंवा बलिदान दिवस” पर आजादी के नायकों को किया गया याद

up80.online by up80.online
August 25, 2022
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
चरौंवा क्रांति स्मारक

चरौंवा क्रांति स्मारक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

समाज के सभी वर्गों के त्याग एवं बलिदान से मिली है आजादी: धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक

यूपी80 न्यूज, बलिया

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

“चरौंवा बलिदान दिवस” के अवसर पर गुरुवार को स्वतंत्रता की बलि बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने कहा कि आज हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के नाम पर यह संकल्प लेना होगा कि हम जीएंगे तो अपने देश के लिए। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण व राष्ट्रीय गान से शुरू हुआ। इस दौरान शहीद मेला का भी आयोजन किया गया था।

चरौंवा क्रांति स्मारक
चरौंवा क्रांति स्मारक

पूर्व विधायक ने कहा कि देश में सबसे पहले स्वतंत्र होने वाले बलिया, मिदिनापुर व महाराष्ट्र का सतारा जिला रहा। उन्होंने कहा कि आज हम आजाद हैं तो इसके पीछे इन्हीं अमर शहीदों का बलिदान है। आजादी कुर्बानी से मिली है तथा समाज के सभी वर्गों ने त्याग एवं बलिदान दिया है। कहा कि वह सरकार से इस दिवस को भी “बलिया बलिदान दिवस” की तर्ज पर मनाये जाने की पूरजोर मांग करेंगे।

सोनभद्र से आए अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने चरौंवा के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं। उनको इतिहास भी भूला देता है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें चरौंवा के शहीदों में खर बियार की शहादत का पता चला तो वह अपने आपको यहां आने से रोक नहीं सके। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को पत्र लिखकर शहीद खर बियार की प्रतिमा लगाने की मांग की है। उन्होंने चरौंवा के सभी शहीदों मंगला सिंह, खर बियार, मकतुलिया मालिन, शिव शंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव ने कहा कि बलिया का शानदार इतिहास रहा है। 1947 से पहले यदि कोई आजाद हुआ तो वह बलिया जनपद है। इसलिए आज भी हमारे जिले को बागी बलिया कहा जाता है। यदि हम अपने वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा न लेकर धर्म और जाति की लड़ाई में फसेंगे तो देश का नुक्सान होगा। कहा कि हमें अपनी संकीर्ण मानसिकता छोड़ कर अपने को भारत निर्माण में लगाना होगा। उन्होंने चरौंवा के शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनके पास जो भी संसाधन थे। उन्होंने उसी से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी।

इस अवसर पर दिलीप सिंह, उदय नारायण सिंह, रुद्र प्रताप यादव, अंगद यादव, लोकगायक पप्पू पांडेय, परवेज पाशा, बब्लू कन्नौजिया, अवनीश सिंह, कवि नंद जी नंदा, क्रांति सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, नागा बाबा, अध्यक्षता मार्कंडेय सिंह संचालन प्रधान देवेन्द्र यादव लोग उपस्थित थे।

फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)
Previous Post

बिहार इम्पैक्ट: ओबीसी वर्ग से आने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Next Post

बीपी मंडल जी की सिफारिशों ने वंचितों को मुख्यधारा में लाने में ऐतिहासिक परिवर्तन का काम किया: ओपी कटियार

up80.online

up80.online

Related Posts

Health
अन्य राज्य

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026
SIR
अखिलेश यादव

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Next Post
बीपी मंडल

बीपी मंडल जी की सिफारिशों ने वंचितों को मुख्यधारा में लाने में ऐतिहासिक परिवर्तन का काम किया: ओपी कटियार

वाराणसी

वाराणसी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावितों को बांटे राहत सामग्री

बाढ़

यमुना व नोन नदी के रौद्र रूप से पलायन को मजबूर स्थानीय लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

3 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

4 days ago
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

5 days ago
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Health
अन्य राज्य

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

by up80.online
February 5, 2026
0

लोक जीवन फाउण्डेशन द्वारा दो दिवसीय “आरोग्य पाकशाला” का आयोजन यूपी80 न्यूज, लखनऊ समाज में बढ़ती जीवनशैली...

SIR

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

February 4, 2026
Ballia

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online