• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

पेपर लीक मामले में पत्रकारों के समर्थन में उतरा अधिवक्ता समाज, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

up80.online by up80.online
April 3, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, यूपी
0
अधिवक्ता समाज, बलिया

बलिया में पत्रकारों के समर्थन में उतरा अधिवक्ता समाज

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अधिवक्ताओं की मांग- पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए, मामले की सीबीआई जांच व डीएम पर मुकदमा दर्ज हो 

यूपी80 न्यूज, बलिया

उत्तर प्रदेश बोर्ड एक्जाम का पेपर लीक Paper leak मामले में  बलिया Ballia जनपद में गिरफ्तार किए गए पत्रकारों (अमर उजाला के अजीत ओझा Ajit Ojha , दिग्विजय सिंह Digvijay Singh व राष्ट्रीय सहारा के मनोज गुप्ता Manoj Gupta उर्फ झब्बू) के समर्थन में अधिवक्ता संघ उतर गया है। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन पर घोर लापरवाही एवं उदासीनता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने और सीबीआई जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने इस प्रकरण में वायरल पेपर की सत्यता जांचें बिना डीएम द्वारा पेपर निरस्त किए जाने को संदेह के घेरे में बताया है।

अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राय हंस ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 बलिया सहित कुल 24 जनपदों में अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र का कोड संख्या 316 ई डी 316 ईआई का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्रसारित हुई थी। बावजूद इसके जिलाधिकारी बलिया द्वारा घोर उदासीनता व लापरवाही का परिचय दिया गया।

उन्होंने सवाल किया कि परीक्षा निरस्त करने की घोषणा लगभग दो घंटा पहले ही बिना वायरल पेपर की सत्यता से मिलान किये आखिर कैसे कर दी गई। इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि जिलाधिकारी बलिया ने अंग्रेजी के पेपर को समयपूर्व ही सीलबंद लिफाफे को खोल कर देखा और इसकी गोपनीयता भंग की। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए।

अधिवक्ता वरुण पांडेय ने भी पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की। अधिवक्ता अखिलेन्द्र चौबे ने कहा कि हम कोर्ट में डीएम के कार्रवाई को गलत ठहराएंगे। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार को हम हाईकोर्ट तक ले जाएंगे। इस मौके पर अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, रजनीश तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, अशोक कुमार वर्मा, सोनू गुप्ता सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

पेपर लीक मामले में प्रशासन की विफलताओं को छिपाने के लिए पत्रकार की हुई गिरफ्तारी : कान्हजी

बलिया:

बलिया
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’, बलिया

यूपी बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि पर ठीकरा फोड़ रही है। अजीब विडंबना है कि पत्रकार ने पेपर लीक होने की सूचना विभागीय एवं जनपदीय अधिकारियों को दी, जो बोर्ड के नियमानुसार उचित एवं नियमसंगत है। फिर भी पत्रकार को ही अभियुक्त बना देना निंदनीय एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान बन्द करना है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने प्रेस को जारी अपने बयान के माध्यम से यह बात कही है।

कान्हजी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुंद करने की फिराक में रही है। जब भी मौका मिला है ये लोग चौथे स्तंभ को दबाए हैं। लेकिन इन्हें यह समझना चाहिए कि सरकारी डंडे से जब-जब लोकतंत्र को दबाने और इसकी जुबान और लेखनी को बंद कराने का प्रयास हुआ है लोकतांत्रिक ढांचा और इसकी जुबान और अधिक मजबूत हुई है। सपा के जिला प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी निर्दोष फंसाये गए लोगों को न्याय की मांग करती है।

Previous Post

राजपाट: चचा शिवपाल भाजपा तो भतीजा अखिलेश यादव गैर भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं

Next Post

पेपर लीक मामला: कांग्रेस भी पत्रकारों के समर्थन में उतरी, अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों के परिजनों से मुलाकात की

up80.online

up80.online

Related Posts

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
Next Post
Lallu

पेपर लीक मामला: कांग्रेस भी पत्रकारों के समर्थन में उतरी, अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों के परिजनों से मुलाकात की

यशवंत सिंह

सीएम योगी के करीबी एमएलसी यशवंत सिंह भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

पत्रकार

पेपर लीक मामला: गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई को लेकर सड़क पर उतरे पूर्वांचल के पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

22 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 week ago
Rekha Verma

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

by up80.online
March 29, 2026
0

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपी80 न्यूज, नई...

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online