• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सिविल सेवा परीक्षा पास कर अविनाश जायसवाल ने सोनभद्र का नाम रौशन किया

up80.online by up80.online
September 27, 2021
in यूपी
0
CSE 2020

अविनाश जायसवाल का साेनभद्र में हुआ स्वागत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अविनाश के जनपद आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत

यूपी80 न्यूज, सोनभद्र

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज निवासी अविनाश अंशुल जायसवाल ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। देश की प्रतिष्ठित परीक्षा पास होने की खबर सुनते ही मित्रों व रिश्तेदारों में बधाई देने का तांता लग गया है।

शुक्रवार को घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 परिणाम में अविनाश जायसवाल ने ऑल इंडिया में 538वां रैंक हासिल किया। रविवार को सोनभद्र आगमन के दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। चोपन में भी माँ जगदंबा ट्रांसपोर्ट पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में अविनाश जायसवाल का भव्य स्वागत ढ़ोल-नगाड़े के साथ किया गया। इस दौरान अविनाश ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि किसी भी काम के सफलता का राज मन लगाकर मेहनत करना और अपने टारगेट पर फोकस करना है। अविनाश ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया।

मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि सोनभद्र दक्षिणांचल व नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शिक्षा का काफी अभाव है। बावजूद इसके यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में जनपद के तीन छात्राओं ने क्वालीफाई करके जिले का नाम रोशन किया है। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने अविनाश जायसवाल को माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। सुनील सिंह ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस छात्रों को सही दिशा देने की ज़रूरत है।

अविनाश का इसी साल अप्रैल में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ था, लेकिन लक्ष्य आई.ए.एस. होने के कारण इन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया और तैयारी में जुट गये।

सोनभद्र से की प्रारम्भिक पढ़ाई:

अविनाश की प्रारम्भिक शिक्षा डीएवी स्कूल अनपरा से तथा स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। इनके पिता श्याम किशोर जायसवाल राज्य विद्युत बोर्ड अनपरा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पिताजी का कहना है, मैंने अपनी छोटी सी आय में इतने बड़े परिवार की परवरिश कर बच्चों को शिक्षा के लिए खूब प्रेरित करता रहा व अपने पुत्र-पुत्रियों को  संस्कारित व शिक्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अविनाश के बड़े भाई अभिषेक जायसवाल आस्ट्रेलिया में  बैंक में एक्जिक्यूटिव मैनेजर व छोटे भाई अभिनव का राबर्ट्सगंज में गैस एजेंसी है। इनकी चार बहन मीना जायसवाल, अल्पना, अंजना व मनीषा जायसवाल हैं।

Previous Post

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली

Next Post

अखिलेश यादव से मिलें बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
BSP

अखिलेश यादव से मिलें बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा

भगत सिंह

फांसी पर चढ़ते समय शहीद-ए-आजम भगत सिंह के ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे की गूंज जेल के बाहर तक सुनाई दी थी

writter

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे अमित राजपूत बने विश्व के सबसे युवा स्तंभकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 days ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

4 days ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 weeks ago
Namrata Singh

आजमगढ़ की नम्रता सिंह बनी पीसीएस अधिकारी

5 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online