• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, March 8, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

बंपर जीत पर केजरीवाल ने कहा, “दिल्लीवालों आई लव यू”

up80.online by up80.online
February 11, 2020
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राजनीति
0
Arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

छोटे कद के हरियाणवी छोरे केजरीवाल ने विरोधियों का किया सफाया, 62 सीटों पर आप का कब्जा

नई दिल्ली, 11 फरवरी

दिल्लीवालों आई लव यू। आज मंगलवार है और मंगलवार हनुमान जी का दिन है। अत: हनुमान जी को भी जीत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। भारत की राजनीति में इतिहास रचते हुए छोटे कद के हरियाणवी छोरे अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकत्र्ताओं को कुछ इस अंदाज में संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल इंद्रप्रस्थ पर तीसरी बार कब्जा करते हुए दिल्ली के सिंहासन पर फिर से विराजमान होने जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर कब्जा किया है। शेष 8 सीटों से बीजेपी को संतोष करना पड़ा है। उधर, कांग्रेस को एक बार फिर शून्य से संतोष करना पड़ा। हालांकि यह ऐसा चुनाव था, जिसमें कांग्रेस को मिली करारी हार के बावजूद उसके नेता इस बात से खुश हैं कि बीजेपी की बजाय दिल्ली की तख्त पर अरविंद केजरीवाल बैठने जा रहे हैं।

उधर, बीजेपी पिछले 2 सालों में 7 राज्यों में सत्ता से हाथ धो बैठी है। नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 महीने के अंदर बीजेपी 4 में से तीन राज्यों में सत्ता गवां चुकी है।

12 राज्यों में बीजेपी विरोधी दल की सरकारें:

देश में दिल्ली समेत 12 राज्यों में बीजेपी विरोधी पार्टियों की सरकारें हैं, जबकि एनडीए के पास 16 राज्यों में सरकारें हैं। कांग्रेस की 7 राज्यों में सरकार है।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो: अनुप्रिया पटेल

पीएम मोदी ने 2 व अमित शाह ने 48 रैली की:

दिल्ली फतह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 चुनावी जनसभा की और अमित शाह ने 48 चुनावी जनसभा और रोड शो किया।  इसके अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में लगभग 5000 चुनावी जनसभाएं की। बावजूद इसके बीजेपी मात्र 8 सीटों पर ही सिमट गई। पूर्वांचलियों को रिझाने के लिए बीजेपी ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी को भी गठबंधन में शामिल किया। लेकिन यह गठबंधन भी फीका रहा। ये अलग बात है कि दिल्ली में आप, बीजेपी और कांग्रेस के बाद सर्वाधिक वोट जेडीयू को मिला। हालांकि कांग्रेस के साथ आरजेडी का भी गठबंधन था, लेकिन दोनों दलों को शून्य ही हाथ लगा।

यह भी पढ़िए: बिहार चुनाव से पहले दिल्ली के अखाड़े में दमखम दिखाने में जुटीं जेडीयू-आरजेडी

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 49 जनसभाएं व रोड शो किया और 62 सीटों पर कब्जा किया।  दूसरी ओर राहुल गांधी ने 4 और प्रियंका गांधी ने 2 जनसभा को संबोधित किया, लेकिन इन्हें एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई।

सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता नंद किशोर पटेल कहते हैं कि समय बदल गया है, जो पार्टी काम करेगी, जनता उसे सिर माथे पर बिठाएगी। इसके अलावा अब राजनीति बदल रही है, अब वंशवाद नहीं, हमारे-आपके बीच से ही आने वाले युवा नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़िए: निजी हाथों में जाएगी आम भारतीयों के बुढ़ापे की लाठी एलआईसी

Previous Post

हरिश्चंद्र पटेल बने अपना दल (एस) के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Next Post

यूपी-बिहार के छोरों ने दिल्ली में बजाया डंका

up80.online

up80.online

Related Posts

CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

March 7, 2026
चुनाव आयोग
बड़ी खबर

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
Next Post
Gopal Rai, AAP, Mau

यूपी-बिहार के छोरों ने दिल्ली में बजाया डंका

reservation

आरक्षण पर क्यों खामोश हैं बीजेपी के ओबीसी नेता ?

reservation

अधिक कट-ऑफ लाने वाले ओबीसी, एससी-एसटी अभ्यार्थियों का चयन सामान्य श्रेणी के तहत हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

2 days ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

3 days ago
CSE 2025

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

12 hours ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

Trending

CSE 2025
अन्य राज्य

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

by up80.online
March 7, 2026
0

शामली की बेटी ने टॉप 10 तो अमरोहा की बेटी ने टॉप 15 में बनाया जगह भाई...

चुनाव आयोग

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

March 7, 2026
2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online