• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अपना दल (एस): 150 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट तैयार, विधायकों को प्रमुख जिम्मेदारी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- संगठन की मजबूती से ही मिलेगी चुनावी सफलता

up80.online by up80.online
June 3, 2023
in यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, लखनऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“ठहरा हुआ पानी,रुका हुआ व्यक्ति” दोनों सदा अनुपयोगी ही सिद्ध हुए हैं। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में 2024 के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में कुछ इस तरह से जोश भरा। श्रीमती पटेल ने कहा, कार्यकर्ता “चरैवेति-चरैवेति” के मूलमंत्र को अंगीकार करते हुए बिना रुके-बिना थके सतत् चलते रहकर संगठन को बड़ा आकार दें। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को फतह करने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। संगठन  मजबूत है तो हर चुनाव को आसानी से जीत सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि राजनीति में चुनाव एक सतत प्रक्रिया है। हम सभी को बार-बार किसी न किसी चुनाव में जाना पड़ता है। कभी लोकसभा तो कभी विधानसभा तो कभी नगर निकाय तो कभी ग्राम पंचायत चुनाव।इन चुनावों को जीतने का एक मात्र सरल उपाय है संगठन की मजबूती। श्रीमती पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्तियों ‘सपना सोकर मत देखिए, सपना ऐसा हो कि हमें सोने न दे’, से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरकर कार्य करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने पदाधिकारियों से कहा ठहरे हुए पानी की तरह मत बनिए, आपको जो भी पद मिले उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कीजिए।

विधायकों के कंधे पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए विधायकों को भी जमीन पर उतारने का निर्णय लिया है। विधायकों को भी प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों प्रयागराज की सोरांव व वाराणसी की अजगरा सीट कीजिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल को चायल, डॉ.आरके पटेल को शिवपुर, विधायक  जीत लाल पटेल को फाफामऊ, डॉ सुनील पटेल को मुंगरा बादशाहपुर जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने 150 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची तैयार कर ली है।

विवेक चौधरी
बस्ती जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी को सम्मानित करती हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष  आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, विधान मंडल दल के नेता  रामनिवास वर्मा, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक डॉ.आरके पटेल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.जमुना प्रसाद सरोज,  आरबी सिंह, अवध नरेश वर्मा,  रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, वरिष्ठ पदाधिकारी जवाहर पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल,  विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे, निवर्तमान दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी  उपस्थित रहे।

सफल

Previous Post

बलिया जाते समय मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Next Post

दोहरीघाट नहर पर पुलों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत

up80.online

up80.online

Related Posts

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
Next Post
UP politics

दोहरीघाट नहर पर पुलों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत

UP politics

आजमगढ़: दो बसें की आमने-सामने टक्कर, तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मोटा अनाज

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है मड़ुआ: एसएन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

4 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

3 days ago
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

7 days ago
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

by up80.online
February 23, 2026
0

परिवहन मंत्री के भाई पहुँचे आकाश पटेल के आवास पर, व्यक्त की शोक संवेदना यूपी 80 न्यूज़,...

BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online