• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ किसानों का लगेगा जमावड़ा: टिकैत

up80.online by up80.online
July 26, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Farmers

संयुक्त किसान मोर्चा, लखनऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश के प्रत्येक मंडल में महापंचायत का आयोजन होगा , लखनऊ पहुंचे किसान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली की तरह लखनऊ की सीमाओं पर भी किसानों का जमावड़ा लगेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांग्रेस के दौरान यह घोषणा की। इस अवसर पर जय किसान आंदोलन के प्रो. योगेंद्र यादव ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महारैली का आयोजन होगा। इसके बाद प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

योगेंद्र यादव ने कहा कि तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर चल रहा ऐतिहासिक किसान आंदोलन आज आठ माह पूरे कर चुका है। इन आठ महीनों में किसानों के आत्मसम्मान और एकता का प्रतीक बना यह आंदोलन अब किसान ही नहीं देश के सभी संघर्षशील वर्गों का लोकतंत्र बचाने और देश बचाने का आंदोलन बन चुका है। इस अवसर पर आंदोलन को और तीव्र, सघन तथा असरदार बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने इस राष्ट्रीय आंदोलन के अगले पड़ाव के रूप में मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शुरू करने का फैसला किया है।

श्री यादव ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य होगा कि पंजाब और हरियाणा की तरह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हर गांव किसान आंदोलन का दुर्ग बने, कोने – कोने में किसान पर हमलावर कॉरपोरेट सत्ता के प्रतीकों को चुनौती दी जाए, और किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों का हर कदम पर विरोध हो। आज स्वामी सहजानंद सरस्वती, चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत की धरती पर जिम्मेवारी आन पड़ी है कि उसे भारतीय खेती और किसानों को कारपोरेट और उनके राजनैतिक दलालों से बचाना है।

बीजेपी के कार्यक्रम का विरोध:

चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में  सभी टोल प्लाजा को फ्री किया जाए। अडानी और अंबानी के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएं तथा बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कार्यक्रमों का विरोध और उनके नेताओं का बहिष्कार किया जाए।

स्थानीय मांगें:

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में गेहूं के कुल अनुमानित 308 लाख टन उत्पादन में से सिर्फ 56 लाख टन यानी 18% गेहूं ही सरकार ने खरीदा है (तालिका1)

अन्य फसलों (अरहर, मसूर, उड़द, चना, मक्का ,मूंगफली, सरसों) में सरकारी खरीदी शून्य या नगण्य प्राय रही है। केंद्र सरकार की प्राइस स्टेबलाइजेशन स्कीम के तहत तिलहन और दलहन की खरीद के प्रावधान का इस्तेमाल भी नहीं के बराबर हुआ है।

इसके चलते किसान को इस सीजन में अपनी फसल निर्धारित एमएसपी से नीचे बेचनी पड़ी है। भारत सरकार के अपने पोर्टल एग्री मार्ग नेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में मार्च से 20 जुलाई तक गेहूं का औसत रेट 1884 रुपए था जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से 91 रुपए कम था। यही बात मूंग, बाजरा, ज्वार और मक्का की फसलों पर भी लागू होती है। सरसों, चना और सोयाबीन जैसी फसलों में किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य से बेहतर रेट बाजार में मिला, लेकिन उसमें केंद्र या राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं थी ( तालिका 2)

गन्ना का 12 हजार करोड़ रुपए बकाया:

आज गन्ना किसान का लगभग 12000 करोड रुपए बकाया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद गन्ना किसानों के 5000 करोड रुपए का ब्याज का भुगतान नहीं हुआ है। 3 साल से गन्ना मूल्य ज्यों का त्यों है।

आलू किसान को 3 वर्ष तक उत्पादन लागत नहीं मिली। आलू निर्यात पर बैन को फ्री करवाने में सरकार ने कुछ नहीं किया।

पूरे प्रदेश के किसान आवारा पशुओं की समस्या से त्रस्त हैं। फसल के साथ जानमल का नुकसान हो रहा है। गौशाला के नाम पर शोषण और भ्रष्टाचार हो रहा है।

खेती में बिजली की कमी और घरेलू बिजली की दरों से किसान की कमर टूट गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के शिवकुमार कक्का, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जगजीत सिंह दल्लेवाल, आल इंडिया किसान मजदूर सभा के डॉ.आशीष मित्तल इत्यादि उपस्थित थे।

Previous Post

मेडिकल कॉलेजों का नाम दलित-पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों पर किए जाने का विरोध

Next Post

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने सीएम योगी से की मुलाकात

up80.online

up80.online

Related Posts

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

April 30, 2026
Prayagraj
यूपी

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू
यूपी

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
Next Post
Ballia

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने सीएम योगी से की मुलाकात

अपना दल संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल

डॉ.सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के पक्ष में एकजुट हुयें दलित व पिछड़ा समाज

Uttar Pradesh

यूपी की 58189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती हेतु शासनादेश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

6 hours ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

1 day ago
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

3 days ago
बीजेपी

अदालत ने भाजपा के कद्दावर नेता रहे ओमप्रकाश सिंह की बहू सहित तीन लोगों को किया तलब

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

by up80.online
April 30, 2026
0

समाज में हो रही है प्रशंसा यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ समाज और प्रदेश का नाम रौशन करने...

Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online