• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, August 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

कोरोना योद्धा: सीएमओ व डीएम से मुलाकात के बाद डॉ.नीरज सचान ने दोबारा संभाली जिम्मेदारी

up80.online by up80.online
April 28, 2021
in यूपी
0
Corona

कोरोना योद्धा डॉ.नीरज सचान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सोमवार देर रात डॉ.नीरज सचान Dr Neeraj Sachan की गिरफ्तारी से डॉक्टरों में था गहरा आक्रोश, सीएम CM Yogi Adityanath से की थी शिकायत

यूपी80 न्यूज, कानपुर

‘कोरोना योद्धा Corona Yoddha’ से सम्मानित डॉ.नीरज सचान Dr Neeraj Sachan ने बुधवार को सीएमओ से वार्ता के बाद कानपुर नगर निगम में स्थापित रैपिड रिस्पांस टीम की जिम्मेदारी 36 घंटे बाद दोबारा संभाल ली है। सीएमओ से मुलाकात के बाद डॉ.नीरज सचान Dr Neeraj Sachan ने डीएम आलोक तिवारी DM Alok Tiwari से भी मुलाकात की और आलोक तिवारी ने डॉ.नीरज सचान से दोबारा जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया एवं कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीम भावना से सबको एकजुट होने की अपील की।

बता दें कि पतारा सीएचसी के इंचार्ज डॉ.नीरज सचान के खिलाफ लापरवाही के आरोप में कानपुर के डीएम आलोक तिवारी के निर्देश पर महामारी एक्ट में केस दर्ज कर सोमवार देर रात उनको स्वरूप नगर कोतवाली के लॉकअप में रखा गया था। डीएम के इस कृत्य से कोरोना के इलाज में दिन-रात एक करने वाले चिकित्सकों ने गहरी नाराजगी जताई थी और प्रोविंसियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी।

पढ़ते रहिए www.up80.online ‘कोरोना योद्धा’ से सम्मानित डॉक्टर को डीएम ने कराया अरेस्ट, डॉक्टरों में आक्रोश

प्रोविंसियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन वैश्य ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा था कि इस तरह के प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना महामारी की आड़ लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जहां सभी चिकित्सक संक्रमण के विरूद्ध निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं, वहीं जनपदस्तरीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों का मनोबल तोड़ा जा रहा है। इन परिस्थितियों में कार्य करना लगभग असंभव हो गया है। संघ के महासचिव डॉ.अमित सिंह ने कहा था कि इस समय केवल टीम भावना से ही काम किया जाना चाहिए, ना कि डरा और धमका कर। प्रदेश के सारे चिकित्सक इस घटना से बहुत आक्रोशित हैं। डॉ.सिंह ने कहा था कि माननीय उच्च न्यायालय को भी इस घटना का स्वत: संज्ञान अवश्य ही लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अमर्यादित व्यवहार से कोरोना महामारी की रोकथाम में जुटे चिकित्सकों में हताशा पैदा करेगी। ऐसी स्थिति में सभी चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ अपने हाथ खड़े करने को मजबूर हो जाएंगे।

ये है मामला:

आईसीसीसी के अधिकारी डॉ.आरएन सिंह ने 23 अप्रैल को पतारा सीएचसी अधीक्षक डॉ.नीरज सचान को जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। इसके तहत जिले में 40 टीमें घर-घर जाकर कोविड जांच के लिए सैंपलिंग करते हैं। सोमवार की रात जिला प्रशासन द्वारा जिला में कोविड महामारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता द्वारा आरआरटी की जांच में लापरवाही बरतने व लक्ष्य से कम सैंपल लिए जाने पर कार्यवाही की संस्तुति करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी आलोक तिवारी को सौंप दी। इस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने बैठक के बाद डॉ.नीरज सचान को अपने स्कॉर्ट से हिरासत में लेकर स्वरूप नगर थाने भेजते हुए एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश दे दिए। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल मिश्रा के साथ दर्जनों चिकित्सा अधिकारी व पैरामेडिकल स्टाफ थाने पहुंच गए।

पढ़ते रहिए www.up80.online देश के तीन बड़े डॉक्टरों ने कहा- रामबाण नहीं है रेमेडिसिवर इंजेक्शन

Previous Post

कोरोना संक्रमण से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का निधन

Next Post

पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 17 जिलों में गुरुवार को डाले जाएंगे वोट

up80.online

up80.online

Related Posts

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
Next Post
election

पंचायत चुनाव: अंतिम चरण में 17 जिलों में गुरुवार को डाले जाएंगे वोट

Corona

सेवानिवृति से एक दिन पहले आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश

कोरोना: यूपी में अब सप्ताह में 3 दिन होगा लॉकडाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

2 years ago
बिजली

ऊर्जा मंत्री के ओएसडी बोले- अब उपभोक्ता खुद बिजली बिल तैयार कर करें भुगतान

1 year ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

by up80.online
August 4, 2026
0

डीआरएम ने स्टेशन पर विकास कार्यों की तय की डेडलाइन यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड अमृत भारत...

Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online