• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, August 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पंचायत चुनाव: हर व्यक्ति का जमा होगा असलहा, मंडलायुक्त व डीआईजी का सख्त निर्देश

up80.online by up80.online
April 12, 2021
in यूपी, राजनीति
0
Ballia

पंचायत चुनाव: बलिया में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जनपद के 11 लोगों को डीएम अदिति सिंह ने किया जिला बदर

अशोक जायसवाल, बलिया

पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद के प्रत्येक व्यक्ति का असलहा जमा किया जाएगा। हालांकि कुछ लोगों को जरूरत के अनुसार डीएम-एसपी की कमेटी छूट दे सकती है। सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं डीआईजी सुभाषचंद दूबे ने यह आदेश दिया।

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कम्युनिकेशन प्लान को सुदृढ़ बनाने पर खास जोर दिया और कहा कि कम्युनिकेशन प्लान जितना बेहतर होगा, शांतिपूर्वक चुनाव कराने में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने संवेदनशील बूथों वाले गांवों में संवेदनशीलता को कम करने के लिए क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी समीक्षा की।

आरओ-एआरओ का काम नहीं करेंगे एसडीएम:

बैठक में मंडलायुक्त पंत ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में एसडीएम आरओ-एआरओ के रूप में नहीं रहेंगे। एसडीएम-सीओ के पास मुख्य कार्य लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखना है, इसलिए इस पर खास ध्यान देंगे। लगातार गांवों में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं। संवेदनशील एवं बाहुबली टाइप के जहां लोग हों, उन गांवों में भी पैनी नजर रखें। मीडिया व सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर भी खास ध्यान दें।

डीआईजी सुभाषचंद दूबे ने कहा कि निर्वाचन में जितना अलर्ट रहेंगे, उतनी ही शांति से चुनाव सम्पन्न हो जाएगा। चुनाव के दिन कोई भी सूचना मिले तो तत्काल पहुंचे। उन्होंने कहा कि डीएम-एसपी की कमेटी जिनको छूट दे, उनके अलावा हर किसी का असलहा जमा हो जाए। थानावार इसे देख लिया जाए।

पुलिसकर्मियों को चेतावनी:

डीआईजी ने कहा कि यदि किसी पुलिस वाले पर किसी का सहयोग करने का आरोप लगा और वह सही मिला तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ जाएगा। इस अवसर पर डीएम अदिति सिंह, एसपी डॉ विपिन ताडा के अलावा सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सभी एसडीएम, सीओ व एसओ उपस्थित थे।

गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 11 लोगों को जिला बदर:

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 11 व्यक्तियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित थानों के प्रभारियों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

इन्हें किया गया जिला बदर:

सूरज यादव निवासी पटपर थाना खेजुरी,

राहुल राम निवासी बलेसरा थाना गड़वार,

नारद पासवान निवासी हरदत्तपुर थाना बाँसडीह,

राकेश गोंड निवासी बहुआरा थाना दोकटी,

अजय कुमार गुड्डू निवासी इसारी रामबारी थाना नगरा,

पिंटू सिंह उर्फ मणि सिंह निवासी छितौनी थाना मनियर,

राजबहादुर सिंह निवासी कुशहा रसीदपुर थाना भीमपुरा,

मुकेश गोंड निवासी गोविंदपुर थाना भीमपुरा,

सिकन्दर पासवान निवासी निरुपुर थाना हल्दी,

राजेन्द्र उर्फ राजा बाबू ग्राम जवहीं दियर थाना हल्दी

रामायण सिंह ग्राम छितौनी थाना मनियर शामिल हैं।

Previous Post

कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मां विंध्यवासिनी के दर्शन की मिलेगी अनुमति

Next Post

यूपी पीसीएस 2020 रिजल्ट जारी, दिल्ली की संचिता बनी टॉपर

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
UPPSC

यूपी पीसीएस 2020 रिजल्ट जारी, दिल्ली की संचिता बनी टॉपर

UPPSC

रघुराज वर्मा ने सब्जी बेच कर और ट्यूशन पढ़ा कर दी ऊंची तालीम, दोनों बेटे बने पीसीएस अधिकारी

farmers

पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर भाकियू व जदयू ने भाजपा पर बोला हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

1 week ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

7 days ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

1 week ago
गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online