• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों की गिनती पर ओबीसी महासभा ने उठाया सवाल

up80.online by up80.online
August 17, 2022
in यूपी
0
Census 2021

जनगणना 2021 और ओबीसी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पिछड़ों को आपस में लड़ाने की साजिश हो रही है: चौ.लौटन राम निषाद

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

भारतीय ओबीसी महासभा ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सरकारी सेवाओं में ओबीसी कर्मियों की गिनती कराने के निर्णय पर सवाल उठाया है। ओबीसी महासभा ने कहा है कि बिना जातीय जनगणना के वंचित तबके को न्याय देना असंभव है।

भारतीय ओबीसी महासभा के राष्टीय प्रवक्ता चौ.लौटनराम निषाद ने  कहा कि केन्द्र सरकार वादा करने के बाद भी जातिगत जनगणना कराने से पल्ला झाड़ लिया। वही उत्तर प्रदेश सरकार ओबीसी कार्मिकों की गिनती कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना जातिगत जनगणना के ओबीसी  सरकारी कर्मचारियों की गिनती कराना कितना उचित है और इसके पीछे सरकार का मकसद क्या है? सिर्फ नौकरी में गणना कराना यह निश्चित तौर पर ओबीसी को आपस में लड़ाने व जातीय नफरत पैदा करने का प्लान लग रहा है। जातिगत गणना से सब साफ हो जाता कि किस जाति की जनसंख्या अनुपात में कितने प्रतिशत कार्मिक किस जाति के हैं। इससे साफ हो जाता कि किस  जाति के कितने नौकरीपेशा या मजबूत स्थिति में हैं, उसके हिसाब से सरकार प्लान करती।

Nishad
चौ. लौटन राम निषाद, ओबीसी महासभा

लौटन राम निषाद का कहना है कि योगी सरकार पिछले 10 सालों में सरकारी नौकरियों में ओबीसी प्रतिनिधित्व का आकलन करने जा रही है। इसके तहत राज्य सरकार की सेवाओं में ओबीसी की 79 उपजातियों के हिसाब से कार्मिकों की गिनती होगी। इसके लिए अगले कुछ दिनों में विभागवार समूह ‘क’ से लेकर समूह ‘घ’ तक के कुल पदों व नियुक्त कार्मिकों का ब्यौरा एकत्र करने का अभियान चलेगा। इसके लिए सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों को शासन ने पत्र भेज कर पूरा ब्यौरा मांगा है। इसके तहत पदों का विवरण संवर्गवार देना है। इसके बाद स्वीकृत पद, भरे गए पद, ओबीसी के लिए तय पद, ओबीसी से भरे गए पद, सामान्य श्रेणी में चयनित ओबीसी की संख्या, कुल भरे गए पदों के मुकाबले ओबीसी का प्रतिशत आदि की पूरी जानकारी देनी है। इसी के साथ आरक्षण कोटा पूरा हुआ है या नहीं यह भी बताना है।

फैशन
निकट बीर होम्यो फार्मेसी, वार्ड नंबर-3 बिल्थरारोड (बलिया)

निषाद का कहना है कि इस प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग की करीब 79 उपजातियां इसमें शामिल की गई हैं। जनवरी 2010 से मार्च 2020 तक विभिन्न विभागों में की गई कुल नियुक्तियों में चयनित अभ्यर्थियों का जातिवार विवरण सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों से मांगा है। इस संबंध में विभागों के अधिकारियों की बैठक इसी सिलसिले में होने वाली है। 83 विभागों में 40 विभागों के अधिकारियों की बैठक 23 अगस्त को दो चरणों में होगी व बाकी विभागों की 24 अगस्त को होगी। इसमें अब तक आए जातिवार आकलन के लिए आए ब्यौरे की समीक्षा होगी।

पिछड़ों को आपस में लड़ाने की साजिश: निषाद

लौटन राम निषाद का कहना है कि सरकार का इसके पीछे असली मकसद पिछड़ों को न्याय देने की बजाय लोकसभा चुनाव-2024 से पूर्व जातियों-उपजातियों में वैमनस्यता व नफरत पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाना है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा वंचित तबकों को संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सामाजिक न्याय देना है तो राज्य सरकार अपने स्तर से ओबीसी की जातिवार जनगणना के आंकड़े इकट्ठा कर अनुच्छेद-15(4),16(4) व 16(4-1) के अनुसार एससी, एसटी की तरह ओबीसी की जातियों को भी जनसंख्यानुपाती आरक्षण कोटा की व्यवस्था करे, साथ ही कोटा पूरा करने के लिए बैकलॉग भर्ती शुरू करे।

Previous Post

आजादी का अमृत महोत्सव: 75 विद्यालयों व 75 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Next Post

मुख्यमंत्री के गोद ली गयी सीएचसी ‘हाथी’ में आधुनिक लैब शुरू

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
सीएचसी हाथी

मुख्यमंत्री के गोद ली गयी सीएचसी 'हाथी' में आधुनिक लैब शुरू

अखंड भारत

सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने उन्नाव को दिलायी अलग पहचान, जनपद के सभी विकास खंडों में लहरा रहा है राष्ट्रीय ध्वज

बाढ़

ससुर खदेरी नदी में बाढ़ की वजह से रास्ता बाधित, दर्जनों गांवों के लोगों को हो रही परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online