• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

पीएम के पटना आगमन से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को ‘विशेष राज्य का दर्जा’ देने की मांग की

up80.online by up80.online
July 11, 2022
in अन्य राज्य, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
बिहार

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को ‘विशेष राज्य का दर्जा’ देने की मांग की

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में भाग लेने पटना आ रहे हैं पीएम मोदी

यूपी80 न्यूज, पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरा से पहले जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा’ प्रदान करने की मांग को एक बार फिर से उठा दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के बिहार आगमन पर सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा है- पीएम मोदी से उम्मीद करता हूं कि बिहार को कुछ विशेष (राज्य का दर्जा) अवश्य ही देने की कृपा करेंगे। हालांकि इस मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने भी बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में भाग लेने पटना आ रहे हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार आगमन का संदेश:

माननीय प्रधानमंत्री जी के पटना आगमन पर एक विशेष अनुभूति का अहसास हो रहा है और वह है -बिहार और देश के वर्तमान मुखिया में एक खास किस्म की समानता का।

मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उस नेता के सानिध्य में की जिसके निधन के समय उनका बैंक एकाउंट खाली था और संपत्ति के नाम पर गांव में एक अदद झोपड़ी, वह भी पैतृक।आप ठीक समझ रहें हैं। वह जननायक कर्पूरी ठाकुर ही थे। उनकी मृत्यु के उपरांत कबीर का यह दोहा फिर से स्मारित हुआ -“जस की तस धर दीनी चदरिया”।

बाद के दिनों में मुझे अपने राजनीतिक सफर का अधिकांश हिस्सा श्री Nitish Kumar जी एवं एक छोटा हिस्सा (संसदीय जीवन का एक कार्यकाल) आदरणीय श्री Narendra Modi जी के सानिध्य में रह कर पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हां, तो मैं बात कर रहा था…श्री नीतीश कुमार जी एवं श्री नरेन्द्र मोदी जी के बीच एक खास किस्म की समानता के बारे में।

सत्तासीन होने के बाद नीतीश जी को अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना था, जिनमें से एक बड़ी चुनौती थी – काजल की कोठरी में रह कर अपने को बेदाग बचा लेना। ऐसा करने में वे पूर्णतः सफल भी रहे। आज मुझे गर्व होता है, यह सोच कर कि मुझे उस नेता के नेतृत्व में राजनीति करने का सौभाग्य मिला है जिसने भ्रष्टाचार को लेकर न सिर्फ ज़ीरो टॉलरेंस की बात की, बल्कि अनेकों बार अपना-पराया का ख्याल किए बिना कठोरतम एक्शन लेने से भी परहेज़ नहीं किया।

agriculture company
www.growfarm.in

प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की पार्टी में स्पष्ट तौर पर वैचारिक विभिन्नताएं हैं और स्वाभाविक रूप से रहेंगी। परन्तु श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंत्री परिषद के सदस्य के रूप में काम करते हुए मैंने वहां भी स्वयं अनुभव किया है कि उनकी आलोचना अलग कारणों से भले की जा सकती हो या की जा रही है मगर भ्रष्टाचार रुपी काजल के पास उतनी स्याही नहीं कि अपनी छिंटें उनके दामन तक पहुंचा सके। तमाम तरह के झंझावातों के बाबजूद शायद यही या कुछ ऐसी समानताएं ही उक्त दोनों नेताओं के साथ चलने का आधार भी बनाती हैं। और यह हमारे लिए भी विचारणीय है कि “ज़ीरो टॉलरेंस की नीति” को सफल बनाने में क्या हम सभी का कोई व्यक्तिगत दायित्व नहीं है ?

“यदि है तो अपने नेताओं के स्पष्ट संदेश को स्पष्ट रूप ग्रहण करना ही पड़ेगा।”

अपने नेताओं के उक्त संदेश का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री जी के बिहार आगमन पर मैं उनका पूरजोर स्वागत करता हूं तथा उनसे उम्मीद करता हूं कि बिहार को कुछ विशेष (राज्य का दर्जा) अवश्य ही देने की कृपा करेंगे। अन्त में, अभी-अभी यह जानकारी मिली कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा नये संसद भवन की छत पर बृहत अखंड भारत के स्वर्णिम काल का ऐतिहासिक प्रतीक और वर्त्तमान में लोकतांत्रिक गणराज्य भारत का राष्ट्रीय चिन्ह, विशालकाय “अशोक स्तंभ” का अनावरण हुआ। यह अति प्रशंसनीय और गौरवपूर्ण है, इस कार्य के लिए भी मैं उनके प्रति सहृदय कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

Patel Foundry
पटेल फाउंड्री, आनंद पर्वत, नई दिल्ली
Previous Post

एक ऑटो से निकले 27 लोग, पुलिस ने सीज किया ऑटो

Next Post

12 साल से अधूरा पड़ा है 100 मीटर बाईपास, किसान यूनियन ने बुलायी  पंचायत

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
किसान

12 साल से अधूरा पड़ा है 100 मीटर बाईपास, किसान यूनियन ने बुलायी  पंचायत

Yuva Manch

युवा मंच ने कहा- पीपीपी मॉडल लागू हुआ तो गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे

कांशीराम कॉलोनी

कांशीराम कॉलोनी के 13 आवासों पर ताला लगा, अवैध ढंग से रह रहे लोगों को निकाला गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online