• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अखिलेश यादव ने कहा-समाजवादी और आंबेडकरवादी मिलकर संविधान बचाने का कार्य करेंगे

up80.online by up80.online
December 11, 2021
in यूपी, राजनीति
0
सपा

सपा की बैठक, लखनऊ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा प्रमुख ने भाजपा को ‘कैंचीजीवी’ बताते हुए कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की दी नसीहत

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

“समाजवादियों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी संविधान को बचाने की है। समाजवादी और आंबेडकरवादी मिलकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।“ सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया सभागार में आयोजित पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं 403 विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तथा बूथ कमेटी की सक्रियता के बारे में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने भाजपा की सरकार को कैंचीजीवी करार दिया। जो दूसरे के कार्य का फीता काटती है।

JEE
गुरु द्रोणाचार्य कोचिंग, लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है और सत्ता की भूख में वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। पंचायत के चुनावों में उसका आचरण तानाशाही का रहा है। भाजपा ने उसमें महिलाओं का चीरहरण जैसा जघन्य काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा ने अपने शासनकाल में एक भी जनहित का काम नहीं किया। समाज का हर वर्ग आक्रोशित है।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत हुई, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बना, बुंदेलखंड में राहत की कई योजनाएं चलाई, लखनऊ में मेट्रो चली, अंतरराष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बना। सरयू-राप्ती योजना का 80 प्रतिशत कार्य समाजवादी सरकार में हो चुका था। समाजवादी सरकार के समय ही जगदीशपुर से हल्दिया तक गैस पाइप लाइन बिछा दी गई थी तभी फर्टिलाइजर कारखाना गोरखपुर में चल पाया। एम्स की जमीन भी समाजवादी सरकार ने दी थी।

सपा
सपा की बैठक, लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की तैयारी षडयंत्र से भरी हुई है। इसलिए बूथ स्तर तक सतर्कता बरतनी चाहिए। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सभी शहीदों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

Patel
डॉ.एचएन सिंह पटेल, सपा, आजमगढ़
पासवान
सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान
Previous Post

छपरा-वाराणसी रेल खंड पर चलने वाली कई गाड़ियां 9 दिन होंगी निरस्त

Next Post

घोसी विधायक ने वादा करके खिलाड़ियों को नहीं दिया जूता: राजीव राय

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
राजीव राय

घोसी विधायक ने वादा करके खिलाड़ियों को नहीं दिया जूता: राजीव राय

अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी अपना दल (एस)

Gorakhpur

यूपी का दंगल: पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के दोनों पुत्र साइकिल पर सवार हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

17 hours ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
दयाशंकर सिंह

बस में सीट पर बैठे-बैठे ही करें टिकट का ऑनलाइन भुगतान

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online