• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, November 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मंत्री उपेंद्र तिवारी का बेतुका बयान: कहा-95 % लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है

up80.online by up80.online
October 27, 2021
in यूपी, राजनीति
0
petrol

खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, यूपी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा- ‘थार’ में तो डीजल पड़ता है ना?

यूपी80 न्यज, लखनऊ

महंगाई सिर चढ़ कर बोल रही है। आम जनता 180 रुपए प्रति किलो सरसो तेल, 80 रुपए प्रति किलो टमाटर, 50 रुपए प्रति किलो प्याज खरीदने को मजबूर है। महंगाई पर परिवहन शुल्क का ज्यादा असर पड़ता है। वर्तमान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से पार हो गया है और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मंत्री कहते हैं कि देश में 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता ही नहीं है। मंत्री के बिगड़े बोल से विपक्ष सहित आम जनता भी नाराजगी व्यक्त कर रही है।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मामलों के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को जालौन दौरा के दौरान कहा कि मुट्‌ठी भर लोग ही चार पहिया की गाड़ी चलाते हैं। उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती है।

उपेंद्र तिवारी ने कहा कि लोगों को 100 करोड़ से अधिक टीके की खुराक मुफ्त दी गई। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Uttar Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

अखिलेश यादव ने पूछा- ‘थार’ में तो डीजल पड़ता है ना?

उपेंद्र तिवारी के बेतुके बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है,

“उप्र के भाजपाई मंत्री जी ने कहा कि महंगे पेट्रोल से आम जनता को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि 95 परसेंट जनता को पेट्रोल की जरूरत नहीं है। अब मंत्री जी को भी नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उनको पैदल कर देगी। सच्चाई तो ये है कि 95% जनता को भाजपा की जरूरत नहीं है। ‘थार’ में तो डीजल पड़ता है ना?”

पढ़ते रहिए www.up80.online महापुरुषों, संतों व क्रांतिकारियों के नाम पर हुआ यूपी के 9 नए मेडिकल कॉलेजों का नामकरण

बलिया
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्ह जी’, बलिया

समाजवादी पार्टी बलिया के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्ह जी’ कहते हैं,

“माननीय मंत्री जी अभी सत्ता के जहाज पर बैठे हैं, 2022 के बाद उन्हें यह महसूस हो जाएगा कि डीजल और पेट्रोल कितना महंगा है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में उन्हें अपने पैसे से गाड़ी में तेल भरवाना होगा, अभी तो वह सरकार के पैसे से तेल भरवा रहे हैं।“

Ballia
पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, बलिया

शायद मंत्री जी किसान परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं: राजभर

पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर कहते हैं, “महंगाई से 99 परसेंट जनता त्रस्त है। मंत्री उपेंद्र तिवारी का बयान अतार्किक है। खेती के लिए इंजन चलाने हेतु डीजल चाहिए, खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर चलाने के लिए डीजल चाहिए, फिर मंत्री जी किस नजरिए से ये बात कह रहे हैं। ऐसा लगता है कि मंत्री जी किसान और गृहस्थ परिवार से ताल्लुक ही नहीं रखते हैं।”

बसपा के गोरखपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी मदन राम कहते हैं कि माननीय मंत्री जी अब पैदल होने वाले हैं, चुनाव बाद शायद उन्हें पेट्रोल की जरूरत ही न पड़े, इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

बलिया
युवा समाजसेवी गितेश पाण्डेय, बलिया

बलिया नगर में पिनेकल कोचिंग के संचालक युवा समाजसेवी गितेश पांडेय सोशल मीडिया पर लिखते हैं,

“जो लोग कह रहे हैं कि पेट्रोल 200 रुपए लीटर भी हो जाएगा तब भी हम सरकार के साथ हैं। इससे यह साबित होता है कि ऐसे लोगों का दुनियादारी से कोई वास्ता नहीं है और उनके बदले घर में कोई दूसरा कुहूंकता है।”

बसपा के बेल्थरारोड विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल कहते हैं, “ आज जनता महंगाई से परेशान है। हर गांव में हर घर में बाइक है। महंगे पेट्रोल की वजह से लोग अपने वाहनों को घर में रख दिए हैं। महंगाई की वजह से दैनिक उपयोग की चीजें महंगी हो गई हैं। चूंकि मंत्री जी को सारी सुविधाएं सरकारी खजाने से मिलती है। उन्हें जनता के दर्द से कोई लेना देना नहीं है।“

पढ़ते रहिए www.up80.online बांसडीह से कौन होगा उम्मीदवार? रामगोविंद चौधरी अथवा अरविंद राजभर ?

Previous Post

यूपी फतह के लिए डॉ.संजय निषाद भी निकालेंगे विजय रथ

Next Post

लखीमपुर कांड: शुभम मिश्रा के परिजनों से मिलने पर योगेंद्र यादव संयुक्त किसान मोर्चा से एक महीने के लिए निंलबित

up80.online

up80.online

Related Posts

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

October 28, 2026
BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
Next Post
farmers

लखीमपुर कांड: शुभम मिश्रा के परिजनों से मिलने पर योगेंद्र यादव संयुक्त किसान मोर्चा से एक महीने के लिए निंलबित

MLA

गोरख पासवान ने कहा- विधायक बनने पर सबसे पहले बेल्थरा रोड को जिला बनवाने का अभियान शुरू करूंगा

Priyanka Gandhi

सात वादों के साथ कांग्रेस ने शुरू की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका गांधी ने दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Patel

वो यदुनाथ सिंह ही थे, जिन्होंने मुलायम सिंह यादव से कभी माइक छीन लिया था,,

6 years ago
Sardar Patel National Integration Award

सरदार पटेल ने क्यों कहा था, “किसान को सिर ऊंचा करके चलने वाला बना दूं। इतना करके मरूंगा तो जीवन सफल समझूंगा।” ?

7 years ago
ओबीसी महासभा

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

7 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Trending

ओबीसी महासभा
अन्य राज्य

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

by up80.online
October 28, 2026
0

अशासकीय विद्यालयों में आरक्षण की अनदेखी पर ओबीसी महासभा ने उठाए सवाल यूपी80 न्यूज, लखनऊ ओबीसी महासभा...

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ओबीसी महासभा ने पूछा- OBC की गिनती भी नहीं, तो OBC का वोट क्यों?

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online