17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पिछड़ी जातियों के आयोजित होंगे सम्मेलन
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
2019 लोकसभा चुनाव की तर्ज पर 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फतह के लिए भाजपा प्रदेश स्तरीय सामजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के जरिए पिछड़ों को साधेगी। ये सम्मेलन 17 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेंगे। सम्मेलन की शुरूआत 17 अक्टूबर को प्रजापति समाज से की जाएगी। इसमें प्रदेश भर के प्रजापति समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा की ओबीसी मोर्चा को सौंपी गई है। इन सम्मेलनों में प्रदेश भर के एक हजार से दो हजार तक लोगों को शामिल किया जाएगा।
हर सम्मेलन में संबंधित बिरादरी के बुद्धिजीवी लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रधान, पूर्व प्रधान, मौजूदा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सामाजिक संगठनों इत्यादि को शामिल किया जाएगा।
इन सम्मेलनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित प्रमुख लोग संबोधित करेंगे।
तिथिवार जातीय सम्मेलन:
1.प्रजापति – 17 अक्टूबर
2.कुर्मी – 18 अक्टूबर
3.राजभर- 20 अक्टूबर
4.नाई/ सैन- 21 अक्टूबर
5.यादव – 22 अक्टूबर
6.नोनिया/चौहान-22 अक्टूबर
7.नामदेव / दर्जी- 23 अक्टूबर
8.विश्वकर्मा/ पांचाल/ जांगिड़- 23 अक्टूबर
9.लोधी – 26 अक्टूबर
10.पाल/बघेल – 27 अक्टूबर
11.हलवाई/ कसौधन/ शिवहरे- 21 अक्टूबर
12.भुर्जी – 28 अक्टूबर
13.स्वर्णकार- 28 अक्टूबर
14.सैनी/ कुशवाहा/ शाक्य/ मौर्य- 29 अक्टूबर
15.निषाद/ कश्यप/ केवट/ मल्लाह- 30 अक्टूबर
16.चौरसिया – 30 अक्टूबर
17.राठौर/ तेली/ साहू- 31 अक्टूबर












