• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, February 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री

up80.online by up80.online
September 12, 2021
in अन्य राज्य, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Patel

गुजरात के नए सीएम होंगे भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के करीबी हैं भूपेंद्र पटेल

यूपी80 न्यूज, लखनऊ/नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के करीबी भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल (59 साल) गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी घोषणा की है। पटेल कड़वा पाटीदार समाज से आते हैं।

बता दें कि आनंदीबेन पटेल के राज्यपाल बनने के बाद उनकी पंरपरागत सीट घाटलोदिया से भाजपा ने भूपेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया था और 2017 में उन्होंने इस सीट से 1 लाख 17 हजार के रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की थी। भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बता दें कि विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद निवर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री मनसुख मंडाविया, सीआर पाटिल जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम चर्चा में था। लेकिन अंत में शीर्ष नेतृत्व ने इन नामों को दरकिनार करते हुए भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगाई। माना जा रहा है कि नई सरकार का गठन सोमवार को होगा।

भूपेंद्र पटेल, एक परिचय:

सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके भूपेंद्र पटेल राजनीति में आने से पहले अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। गुजरात की मुख्यमंत्री रहते आनंदीबेन पटेल ने उनका समर्थन किया था। इसके अलावा जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे, तो उस दौरान 1999-2001 के बीच भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद नगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष रहे। 2008-10 के बीच अहमदाबाद नगरपालिका स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। 2010 से 2015 के दौरान वे अहमदाबाद के ही थालतेज वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं।

पाटीदार समाज में अच्छी पैठ रखने वाले भूपेंद्र पटेल ‘सरदारधाम विश्व पाटीदार केंद्र Sardardham Vishwa Patidar Kendra’ के ट्रस्टी हैं। ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Previous Post

पंचायत चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुई सपा नेता रितु सिंह कांग्रेस में शामिल

Next Post

भाजपा विधायक राकेश राठौर ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

up80.online

up80.online

Related Posts

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

February 3, 2026
Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Next Post
BJP

भाजपा विधायक राकेश राठौर ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

क्राइम

महज एक सप्ताह में पूर्वांचल के चार खूंखार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Farmers

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद पूर्वांचल में भी किसान आंदोलन को धार देने की तैयारी शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

1 week ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

1 day ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

Trending

Ballia
अन्य राज्य

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

by up80.online
February 3, 2026
0

पूर्व नौ सैनिक की बेटियों ने मेडिकल फिल्ड में गाड़ा सफलता का झंडा  यूपी80 न्यूज, बलिया पंख...

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online