यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने विधान परिषद के 26 सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्या परिषद (विश्वविद्यालयों की सभा) में सदस्य नामित किया है। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू mLC Ravishankar Singh Pappu को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया और इंजी.अवनीश सिंह MLC Avanish Singh को लखनऊ विश्वविद्यालय का सदस्य नामित किया गया है।

इन्हें नामित किया गया:
इंजी.अवनीश सिंह एवं पवन सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय
रविशंकर सिंह पप्पू व रामसूरत राजभर को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
एमएलसी अश्विनी त्यागी व धर्मेंद्र भारद्वाज को चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
डॉ.आकाश अग्रवाल व मानवेंद्र प्रताप सिंह को डॉ.भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
कुंवर महाराज सिंह व डॉ.जयपाल सिंह को महात्मा ज्योतिबाफुले विश्वविद्यालय, बरेली
डॉ.बाबूलाल तिवारी व डॉ. मानसिंह यादव को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
सलिल विश्नोई व राज बहादुर सिंह चंदेल को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
गोविंद नारायण व हरिओम पांडेय को डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या

विशाल सिंह चंचल व बृजेश सिंह प्रिंसू को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
डॉ.धर्मेंद्र सिंह व ध्रुव कुमार त्रिपाठी को दीन दयाल विश्वविद्यालय, गोरखपुर
श्याम नारायण सिंह एवं विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
आशुतोष सिन्हा व हंसराज विश्वकर्मा को काशी विद्यापीठ, वाराणसी
अंगद कुमार सिंह व मुकेश शर्मा को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती, उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ

