जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी
बलिराम सिंह, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी इसी साल चुनाव संपन्न हो सकते हैं। केंद्र सरकार अगले साल फरवरी में होने वाले प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए इन राज्यों में इसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराने पर विचार कर रही है।
जानकारी के अनुसार भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इन पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारी को लेकर इसी महीने अंतिम रूप देने के निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि इन पांचों राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। लेकिन इसी दौरान देश में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। दूसरे चरण का जनगणना अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा।
इस महाभियान को संपन्न कराने के लिए देश के करोड़ों कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
इसके तहत उत्तर प्रदेश के कम से कम 5.5 लाख सरकारी कर्मचारी जनगणना अभियान में शामिल होंगे और सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी जुटाएंगे। इसकी वजह से ये चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में सरकारी कर्मचारियों की कमी आ जाएगी। जिससे चुनाव को ठीक से संपन्न कराने में दिक्कत आएगी।
इन राज्यों में समय से पहले होने वाले चुनाव की संभावना को लेकर विपक्ष भी सतर्क हो गया है।
बीते सोमवार को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच बात हुई।
उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शुक्रवार को पंजाब में चुनाव नवंबर में होने की संभावना के मद्दे नजर राज्य इकाई को तैयारी करने का निर्देश दिया।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: उपजातियों के भेदों को छोड़कर “पटेल” नाम के सूत्र में बंधे समाज
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, बस, ट्रेन, ट्रैक्सी अथवा फ्लाइट









