• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जीत, ओवैसी की पार्टी का बेहतर प्रदर्शन मंथन का विषय

up80.online by up80.online
November 5, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
प्रतापगढ़ विधानसभा

प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जीत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार ने कांग्रेस व बसपा के उम्मीदवारों से ज्यादा वोट प्राप्त किया 

प्रतापगढ़, 4 नवंबर

हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में प्रतापगढ़ सदर का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला आया है। राजनीतिक पंडितों को इस पर जरूर मंथन करना चाहिए। इस सीट पर जहां भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने जीत का परचम लहराया है, वहीं ओवैसी की पार्टी एआईएमईआईएम ने यहां पर कांग्रेस और बसपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

प्रतापगढ़ सदर से अपना दल (एस) के राजकुमार पाल ने 29721 वोटों से समाजवादी पार्टी के ब्रजेश पटेल को हराया है। यहां पर तीसरे नंबर पर एआईएमईआईएम के इसरार अहमद, चौथे नंबर पर कांग्रेस के नीरज त्रिपाठी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रंजीत सिंह पटेल को पांचवें नंबर से संतोष करना पड़ा है।

यह भी पढ़िए: अपना दल (एस) प्रत्याशी राजकुमार पाल ने प्रतापगढ़ में जीत का परचम लहराया

आश्चर्य की बात यह है कि पूर्वांचल के मुस्लिम मतदाताओं में पैठ रखने वाली पीस पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल मतीन को महज एक परसेंट वोट से ही संतोष करना पड़ा।

प्रतापगढ़ जैसे सामंतवादी जिला में अपना दल (एस) ने अति पिछड़ी जाति के राजकुमार पाल को टिकट दिया तो वहीं सपा और बसपा ने पटेल उम्मीदवार उतारा। कांग्रेस ने यहां से ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट दिया। इस उपचुनाव में एक चर्चा यह भी है कि अधिकांश ब्राह्मण मतदाताओं का कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ झुकाव रहा। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज ने ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार वोट दिया।

यह भी पढ़िए: घोसी से सब्जीवाले का बेटा तो प्रतापगढ़ से ऑटो चलाने वाला बना विधायक

वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘नरेंद्र मोदी-द ग्लोबल लीडर’ के लेखक राधेकृष्ण कहते हैं कि प्रतापगढ़ में जिस तरह से मुस्लिम समाज ने ओवैसी की पार्टी को वोट दिया, उससे साफ हो गया है कि मुस्लिम समाज बीएसपी से दूर हो गया है, जबकि प्रतापगढ़ में ध्रुवीकरण के बावजूद समाजवादी पार्टी को मुसलमानों का कुछ वोट मिला है। कांग्रेस की पूर्व सांसद रत्ना सिंह के भाजपा में शामिल होने का भी असर देखा गया। चुनाव के अंतिम दिन अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का प्रतापगढ़ में रैली करना और लोगों से अपील करने का भी असर रहा। उनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी कई बार दौरा किया। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव प्रचार करने नहीं उतरें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की प्रतिष्ठा का भी सवाल था, इसलिए उन्होंने इस चुनाव को गंभीरता से लेते हुए चुनाव प्रचार किया।

यह भी पढ़िए: मंडल एवं जिलाध्यक्षों के चयन में सामाजिक संतुलन साधेगी भाजपा

वोट परसेंट:

उम्मीदवार          :  पार्टी            :   वोट           :  वोट परसेंट 

राजकुमार पाल : अपना दल (एस) : 52949       : 35.49%

ब्रजेश पटेल     : समाजवादी पार्टी:   23228       : 15.57%

इसरार अहमद : एआईएमईआईएम:20269       :  13.59%

नीरज त्रिपाठी  : कांग्रेस              :   19715       :   13.22%

रणजीत पटेल   : बसपा              :    19000      :   12.74.%

 

Previous Post

रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की कमान बेटा चिराग पासवान के हाथों में सौंपी

Next Post

अर्जुन सिंह के विशेष प्रयास से उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण लागू हुआ

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
आरक्षण

अर्जुन सिंह के विशेष प्रयास से उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी आरक्षण लागू हुआ

Apna Dal S

मासिक बैठक में नई टीम की घोषणा करेंगी अनुप्रिया पटेल !

BSP

मायावती ने कहा, “भाजपा व सपा ने साजिश के तहत बसपा को हरवाया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

6 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

22 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online