अध्यक्ष हेमलता पटेल Hemlata Patel के नेतृत्व में महिलाओं ने बिंदकी कोतवाली पर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
यूपी80 न्यूज, फतेहपुर
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अब खुद महिलाएं उठाने लगी हैं। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक Gulabi Gang Loktantrik की अध्यक्ष हेमलता पटेल Hemlata Patel के नेतृत्व में महिलाओं ने फतेहपुर के बिंदकी Bindki कोतवाली पर पहुंच कर प्रदर्शन किया और कोतवाल के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel को ज्ञापन सौंपा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने एवं महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निवारण की मांग की।
इस मौके पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बेटियों से दुष्कर्म, रेप, हत्या व उत्पीड़न की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। महिला सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं व बेटियों में खौफ का माहौल है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जनपद में तो महिला सुरक्षा की हालत बेहद गंभीर है। आए दिन महिला उत्पीड़न, छोटी-छोटी बच्चियों से दुराचार की अमानवीय घटनाएं सामने आ रही हैं।
बेखौफ हैं अपराधी:
हेमलता पटेल ने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं और आए दिन अमानवीय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि महिलाओं और बेटियों पर हो रहे उत्पीड़न के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। दुराचार संबंधित मामले का त्वरित निस्तारण करके कार्यवाही की जाए और पीड़िताओं को न्याय मिलने तक उनकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
आंदोलन की चेतावनी:
हेमलता पटेल ने कहा कि यदि महिला उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम महिलाएं वृहद आंदोलन हेतु बाध्य होंगे। इस मौके पर सीमा, कमला, कोमल, पिंकी, राजरानी, संतोषी, सुनीता, रचना, आमना, अंजली, रीमा, प्रीती, सुषमा, सुनीता, आरती इत्यादि महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।