• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, March 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी में पिछड़ों का हाल: ओबीसी आयोग में 10 महीने से चेयरमैन की नहीं हुई नियुक्ति, काम काज ठप

इन दिनों पिछड़ों का सबसे बड़ा हितैषी होने का राजनैतिक दलों में लगी है होड़

up80.online by up80.online
July 11, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
OBC

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

इन दिनों उत्तर प्रदेश में पिछड़ों का सबसे बड़ा हितैषी बनने को लेकर राजनैतिक दलों में प्रतियोगिता चल रही है। सत्तासीन भाजपा और उसकी सहयोगी दलों से लेकर विपक्षी पार्टियां खुद को पिछड़ों का सबसे बड़ा शुभचिंतक साबित करने में जुटी हैं। लेकिन जमीन पर पिछड़ों की स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को बीते 10 महीने हो गए, लेकिन अब तक उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई। ऐसी स्थिति में आयोग में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। पिछड़ों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में पिछड़ों की क्या स्थिति है।

रमाशंकर राजभर
रमाशंकर राजभर, राष्ट्रीय महासचिव, सपा (फाइल फोटो)

सलेमपुर से पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर कहते हैं कि यह सरकार ओबीसी के बच्चों को गुलाम बनाना चाहती है। ओबीसी को लाभांवित होने वाली किसी भी योजना के प्रति जानबूझकर सरकार उदासिन है और कानूनी पचड़े में डालकर उनको हक से वंचित करना है, आज के तीन साल पहले भारत सरकार ने भी बड़ी तत्परता दिखाई थी, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई। उत्तर प्रदेश आयोग बनाकर ओबीसी को गुमराह करते हैं और आयोग की फाइलों को ठंढे बस्ते में डालने का काम करते हैं। अब धीरे धीरे ओबीसी समाज भी जाग रहा है। जब ओबीसी जनगणना के लिए सरकार से सवाल होते हैं तो सरकारी पक्ष यह वितंडा खड़ा करता है कि ओबीसी के हक को केवल कुछ जातियां खा रही हैं, जबकि सही यह है कि देश की संपूर्ण संस्थाओं पर 20 परसेंट हिस्सा ही एससी-एसटी और ओबीसी को मिल रहा है, जबकि 80 परसेंट हिस्सा वितंडा खड़ा करने वाले लोग खा रहे हैं।

Nishad
चौ. लौटन राम निषाद, ओबीसी महासभा

भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.लौटन राम निषाद कहते हैं कि जसवंत सैनी के प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद 10 महीने से उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष विहीन है। ऐसी स्थिति में पिछड़ों से संबंधित ज्वलंत समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में ओबीसी अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला हो अथवा पिछले सप्ताह वनस्पति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का मामला हो, इनमें ओबीसी अभ्यर्थियों को नजरअंदाज किया गया है और प्रदेश सरकार मूक दर्शक बनी रही है। सत्ता में बैठी भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां पिछड़ों को गुमराह कर रही हैं।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

 

 

Previous Post

ट्यूशन पढ़कर घर आ रहे दो मासूमों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Next Post

नियमितीकरण की मांग को लेकर कड़ाके की सर्दी में लखनऊ पहुंचे  शिक्षामित्र

up80.online

up80.online

Related Posts

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
Next Post
शिक्षा मित्र

नियमितीकरण की मांग को लेकर कड़ाके की सर्दी में लखनऊ पहुंचे  शिक्षामित्र

शरद यादव

सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज, जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव नहीं रहे, 75 साल की उम्र में निधन

गंगा विलास क्रूज

पीएम मोदी ने काशी में "गंगा विलास" क्रूज़ को हरी झंडी दिखाकर डिब्रूगढ़ के लिये किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पंकज चौधरी

केंद्रीय मंत्री पकज चौधरी की मांग-न्यायिक सेवा में ओबीसी आरक्षण लागू हो

4 years ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 week ago
Rekha Verma

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष

4 years ago
Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

6 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

by up80.online
March 29, 2026
0

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला यूपी80 न्यूज, नई...

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online