• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, February 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली की जनता किस ‘राम’ को भेजेगी’ संसद?

आप और भाजपा में है कड़ा मुकाबला, इस बार मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी का कट गया टिकट

up80.online by up80.online
May 4, 2024
in दिल्ली, यूपी, राजनीति
0
दक्षिणी दिल्ली की जनता किस ‘राम’ को भेजेगी’ संसद?
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80, नई दिल्ली

दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के निवासी इस बार किस ‘राम’ को जीत का तिलक लगा कर संसद भेजेगी। इस बार दक्षिण दिल्ली के मतदाताओं के सामने अजीब सी दुविधा है।

इस बार इस सीट पर जातिगत समीकरणों को साधने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने स्थानीय गुर्जर नेताओं पर दांव खेला है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी चार बार के विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन में यह सीट ‘आप’ के पास गई है। आप ने इस सीट से पहलवानी से राजनीति में आए मौजूदा विधायक सही राम को प्रत्याशी घोषित किया है। यह इत्तेफाक है कि दोनों ही उम्मीदवारों के नाम में राम का नाम आता है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि दक्षिणी दिल्ली में इस बार किसके ‘राम’ विजयी होंगे।
जातिगत समीकरण के हिसाब से देखा जाए तो दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के 54 में से 22 गांव गुर्जर बहुल हैं। इन गांवों में करीब 4.5 लाख मतदाता हैं। इनमें मुख्य रूप से तुगलकाबाद, बदरपुर, छतरपुर, भाटी कलां, आली, मदनपुर, सतबड़ी और चंदनहोला गांव शामिल हैं। वहीं, शहरी हिस्से में भी गुर्जरों की संख्या काफी है। नतीजा, यहां गुर्जर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। गुर्जर समाज को साधने के लिए आप ने भी गुर्जर प्रत्याशी उतारा है, जबकि 2019 लोस चुनाव में आप ने पंजाबी समाज के राघव चढ्डा को यहाँ से लड़ाया था, जिन्हें भाजपा के गुर्जर समाज से आने वाले रमेश बिधूड़ी ने हराया था।

भाजपा वर्ष 2014 से यहां पर गुर्जर समाज से ही प्रत्याशी घोषित कर रही है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर केवल गुर्जर समाज के लोग ही निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। यहां समाज के अन्य वर्गों से आने वाले मतदाताओं की संख्या असली निर्णायक भूमिका निभाएगी। जिस ओर भी इस वर्ग का रुझान होगा जीत उसी की झोली में होगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जनता किसके राम को जीत से नवाजेगी।

बॉक्स

ऐसा रहा है दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का इतिहास:

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। ये लोकसभा सीट 1967 अस्तित्व में आई। यहां पर हुए पहले चुनाव में भारतीय जनसंघ को जीत मिली। अगला चुनाव 1971 में हुआ और कांग्रेस के शशि भूषण ने जीत हासिल की। ये हाई प्रोफाइल सीट रही है। यहां से मदन लाल खुराना, सुषमा स्वराज और विजय कुमार मल्होत्रा जैसे दिग्गज चुनाव जीत लड़ चुके हैं। यहां पर 20 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं, उनमें से 8,98,476 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 11,68,857 है। थर्ड जेंडर के मतदाता 130 हैं. 2019 में कुल वोटरों की संख्या 12,14,222 थी, जिनमें से कुल पुरुष मतदाता 6,83,436 और महिला मतदाता 5,29,057 थीं। 2019 में कुल मतदान प्रतिशत 58.73 प्रतिशत था। दक्षिण दिल्ली सीट के अंतर्गत बिजवासन, पालम, महरौली, छतरपुर, देवली, अंबेडकर नगर, संगम विहार, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र हैं।

बॉक्स

किस चुनाव में किसे मिली जीत
1967- बी मडोक (भारतीय जनसंघ)
1971- शशि भूषण (कांग्रेस)
1977- विजय कुमार मेल्होत्रा (बीएलडी)
1980- चरणजीत सिंह (कांग्रेस)
1984- ललित माकन (कांग्रेस)
1991- मदन लाल खुराना (बीजेपी)
1996- सुषमा स्वराज (बीजेपी)
1998- सुषमा स्वराज (बीजेपी)
1999- विजय कुमार मेल्होत्रा (बीजेपी)
2004- विजय कुमार मेल्होत्रा a(बीजेपी)
2009- रमेश कुमार (कांग्रेस)
2014- रमेश बिधूड़ी (बीजेपी)
2019- रमेश बिधूड़ी (बीजेपी)

Previous Post

स्व. अंचल सच्चे मायने में समाजवाद के पुरोधा थे: मो. जियाउद्दीन रिजवी

Next Post

4 साल से बेड पर पड़े व्यक्ति ने पीएम के संघर्षों पर लिखी कविता, हुई वायरल

up80.online

up80.online

Related Posts

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला
देश

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
Next Post

4 साल से बेड पर पड़े व्यक्ति ने पीएम के संघर्षों पर लिखी कविता, हुई वायरल

कांग्रेस के नेता का दावा- यूपी में 60 सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन

कांग्रेस के नेता का दावा- यूपी में 60 सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन

डॉ संजय निषाद के पुत्र के नामांकन में सहयोगी दलों ने दिखाई एकता

डॉ संजय निषाद के पुत्र के नामांकन में सहयोगी दलों ने दिखाई एकता

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

6 days ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
Bhim Army

चंद्रशेखर आज़ाद का ऐलान- सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, पीछे नहीं चलूंगा

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

Trending

Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

by up80.online
February 14, 2026
0

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि सपा ने किया मातृशक्ति का अपमान यूपी80...

Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026
Health

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

February 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

फॉर्म 7 के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रही है भाजपा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online