गोमती नदी Gomti River में 28 घंटे जल सत्याग्रह Water Satyagrah से किसानों Farmers के पैर सफेद हो गए
यूपी80 न्यूज, खीरी/लखनऊ
गन्ना के बकाया भुगतान Arrears of cane payment, गेहूं की एमएसपी MSP के रेट पर बिक्री न होने, खाद का संकट और अवारा जानवरों से परेशान किसानों ने लखमीपुर Lakhimpur Kheri जनपद के जतनगंज पुल पर गोमती नदी में 28 घंटे तक जल सत्याग्रह water Satyagrah किया। जल सत्याग्रह की वजह से किसानों के पैर सफेद हो गए। जल सत्याग्रह में स्थानीय महिलाओं ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी मितौली, जिला गन्ना अधिकारी खीरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने किसानों से बात कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात किसानों ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए जल सत्याग्रह समाप्त किया। जल सत्याग्रह में प्रदीप शुक्ला श्यामू, अखिल कुमार वर्मा, संजय सिंह, अरविंद इत्यादि लोग उपस्थित थे।
पढ़ते रहिए www.up80.online सोनभद्र में जल्द स्थापित होगा कृषि विज्ञान केंद्र, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण