• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, February 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

डिप्टी सीएम मौर्य ने की बड़ी घोषणा- प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा विद्युत सखी का चयन

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार बेहद संवेदनशील - केशव

up80.online by up80.online
January 12, 2024
in यूपी
0
Dy CM Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
“प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्युत सखी का चयन कराया जाये।” प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Keshav Prasad Maurya ने आज कैम्प कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समस्त कैडरों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता के दौरान यह निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री ने बीसी सखियों, विद्युत सखियों व कैडर के लोगों से वार्ता करते हुए उनके क्रियाकलापों के उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण गुर बताए, वहीं उनमें नयी ऊर्जा व नये उत्साह का संचार भी किया। उन्होंने विभिन्न सखियों से सीधा संवाद करते हुये फील्ड में हो रहे कार्यों का फीडबैक लिया, उनकी समस्यायें भी सुनी और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

सफाई व स्वच्छता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन की विस्तार से चर्चा करते हुए समूहों से भी स्वच्छता अभियान में प्राण प्रण से सहभागिता करने की अपील की। हर ग्राम अयोध्या धाम, हर मन्दिर श्री राम मंदिर के भाव के साथ 14 से 22जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलायें।
उप मुख्यमंत्री ने दीदियों से संवाद करते हुये कहा कि समूहों की दीदियां “नमो ऐप” डाउनलोड करें। इसके लिए उन्होंने रेफरल कोड-JLP23W-F को भी साझा किया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में बीसी सखी का चयन नहीं हो पाया है ,वहां बहनों को आवेदन व प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करते हुये प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराया जाए, जिससे सरकार के वन जीपी वन बीसी यानि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक बीसी सखी के लक्ष्यों पूर्ण किया जा सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्युत सखी का चयन कराया जाये।

संवाद के दौरान सभी जिलों व विकास खण्डो में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समूहों के कारोबार को बढ़ाने के भरसक प्रयास किये जाएं। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार बेहद संवेदनशील व गम्भीर है। समूहों के उत्पाद की गुणवत्ता और अधिक बढ़ाना है।कहा कि समूहों के उत्पाद की बिक्री के लिए उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
कहा कि प्रदेश मे 1.20 करोड़ से अधिक परिवार स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हैं, लेकिन महिला सशक्तिकरण की बहुत सफल योजना होने के कारण इसमें समूहों की संख्या बढ़ाना अनिवार्य आवश्यकता है और हर तरह के प्रयास कर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाई जाय, इसके लिए टारगेट फिक्स किया जाए। उन्होंने कहा कि 26जनवरी तक चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें।वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी की बैंक सखी कशिश साहू, अयोध्या की बैक सखी कुसुम मौर्य, सोनभद्र की समूह सखी , संजू,वाराणसी की बीसी सखी आलम आरा, प्रयागराज की विद्युत सखी संजू व बिजनौर की विद्युत सखी मीटर रीडर सुनीता से उनके क्रियाकलापों के बारे में जानकारी हासिल की व उनका उत्साहवर्धन भी किया।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, हिमांशु कुमार, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन सहित अन्य अधिकारी, मौजूद रहे तथा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों व विकास खण्डो से सम्बंधित अधिकारी व आजीविका मिशन के विभिन्न कैडरों की दीदियां जुड़ी रहीं।

Previous Post

मिस कॉल करते ही आकाश आनन्द से होंगे कनेक्ट

Next Post

लखनऊ- अयोध्या- शाहगंज मार्ग का हो रहा है दोहरीकरण, कई दर्जन ट्रेन प्रभावित

up80.online

up80.online

Related Posts

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

February 24, 2026
आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Next Post
railway

लखनऊ- अयोध्या- शाहगंज मार्ग का हो रहा है दोहरीकरण, कई दर्जन ट्रेन प्रभावित

देश की पहली सोलर सिटी बनेगी अयोध्या, 40 मेगावाट का प्लांट हो रहा है स्थापित

देश की पहली सोलर सिटी बनेगी अयोध्या, 40 मेगावाट का प्लांट हो रहा है स्थापित

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

Recommended

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

3 days ago
सिंगापुर में सीएम योगी

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

2 days ago
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

6 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

Trending

सिंगापुर में सीएम योगी
देश

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

by up80.online
February 24, 2026
0

पहले दिन ही 20 हजार करोड़ के एमओयू साइन केके वर्मा, लखनऊ/सिंगापुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व...

आकाश पटेल

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online