गाजीपुर से मंत्री डॉ.संगीता बलवंत Dr Sangeeta Balwant, लालगंज से पूर्व सांसद नीलम सोनकर Neelam Sonkar, मड़ियाहूं से सुषमा पटेल Sushma Patel जैसी हस्तियां लड़ रही हैं चुनाव, अंतिम चरण में कांग्रेस ने सर्वाधिक 20 महिलाओं को दिया टिकट
यूपी80 न्यूज, वाराणसी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान में मातृशक्ति भी उतरी है। पूर्वांचल की इस जमीं पर कई बहू-बेटियां दिग्गजों को पसीना बहाने को मजबूर कर रही हैं। कांग्रेस INC ने 54 में से 20 सीटों पर महिला प्रत्याशियों Women Candidatesको टिकट दिया है। इस चरण में योगी सरकार में मंत्री डॉ.संगीता बलवंत Dr Sangeeta Balwant गाजीपुर सदर से, पूर्व सांसद नीलम सोनकर Neelam Sonkar लालगंज से, अलका राय Alka Rai मुहम्मदाबाद से, मड़ियाहूं से सुषमा पटेल Sushma Patel जैसी महिला हस्तियां चुनाव लड़ रही हैं।

भाजपा:
भाजपा ने डॉ.संगीता बलवंत को गाजीपुर सदर से, पूनम सरोज को मुहम्मदाबाद गोहना, अलका राय को मुहम्मदाबाद, सुनीता सिंह को जमानिया, वंदना सिंह को सगड़ी, नीलम सोनकर को लालगंज, मंजू सरोज को मेहनगर से चुनाव लड़ रही हैं।

सपा गठबंधन:
सपा गठबंधन से छानबे से कीर्ति कोल, मेहनगर से पूजा सरोज, मछलीशहर से डॉ.रागिनी, मड़ियाहूं से सुषमा पटेल, वाराणसी कैंट से पूजा यादव चुनाव मैदान में हैं।
बसपा:
बसपा ने मधुबन से नीलम कुशवाहा, जहूराबाद से शादाब फातिमा, मझवां से पुष्पलता बिंद, अतरौलिया से डॉ.सरोज पांडेय प्रतिद्वंदियों को टक्कर दे रही हैं।

कांग्रेस:
कांग्रेस ने घोसी से प्रियंका यादव, सैदपुर से सीमा देवी, जमानिया से फरजाना, चुनार से सीमा देवी, मड़िहान से गीता देवी कोल, औराई से संजू कन्नौजिया, सगड़ी से राना खातून, मुबारकपुर से परवीन बानो, लालगंज से पुष्पा भारती, मेहनगर से निर्मला भारती, सैयदराजा से विमला देवी, दुद्दी से बसंती पानिका, बदलापुर से आरती सिंह, मल्हनी से पुष्पा शुक्ला, मछलीशहर से माला देवी, मड़ियाहूं से मीरा पांडेय, जफराबाद से लक्ष्मी नागर, वाराणसी के शहर दक्षिणी से मुदिता कपूर, शहर उत्तरी से गुलेराना तबस्सुम, अजगरा से हेमा देवी चुनाव लड़ रही हैं।
