आयोग ने 2022 में होने वाली 19 परीक्षाओं की तिथि जारी की
यूपी80 न्यूज, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 2022 में होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल पीसीएस 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को होगी। एक साल में 19 परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। कैलेंडर के अनुसार पीसीएस 2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से शुरू होगी।
देखें 2022 के परीक्षा कैलेंडर:
परीक्षा का नाम – परीक्षा तिथि
प्रोगामर ग्रेड-2/ कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड बी/ प्रबंधक (सिस्टम)परीक्षा 2021 के अंतर्गत कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड बी परीक्षा – 05 मार्च 2022
प्रोगामर ग्रेड-2/ कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड बी/ प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत प्रोग्रामर ग्रेड-2 परीक्षा- 05 मार्च 2022
प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा 2020 – 13 मार्च 2022
असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020 – 15 मार्च
प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 (शेष विषय) – 22 मार्च
सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 – 23 मार्च से

सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 – 03 अप्रैल से
स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा 2017 (पुनर्विज्ञापित-2022) – 10 अप्रैल
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन /विशेष चयन) परीक्षा 2021 -17 अप्रैल
समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी(सामान्य चयन/ विशेष चयन) आदि (मुख्य) परीक्षा2021 -24 अप्रैल
प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति (मुख्य) परीक्षा 2021 – 01 मई
पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020 – 15 मई
प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी/ प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अन्य प्रबंधक (सिस्टम)परीक्षा – 25 मई
सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रांरभिक)परीक्षा 2022 तथा सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 -12 जून

स्टॉफ नर्स (पुरुष) मुख्य परीक्षा 2017 – 24 जुलाई
चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं परीक्षा 2021 -31 जुलाई
प्रवक्ता होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020 -14 अगस्त
सहायक रेडियो अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2018 -28 अगस्त
सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 – 27 सितंबर से
