यूपी80 न्यूज, लखनऊ
नए साल पर उत्तर प्रदेश में पुलिस, पीएससी और फायर सर्विस डिपार्टमेंट में 35757 पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इन पदों पर भर्ती विज्ञापन जनवरी या फरवरी में जारी होने की संभावना है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत नागरिक कांस्टेबल के 26200 पदों, पीएससी में कांस्टेबल के 8500 पदों और फायरमैन के 1057 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा दिसंबर महीने के अंत तक लिपिक संवर्ग के 1329 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा और आशुलिपि परीक्षा कराई जा चुकी है।
इसी तरह खेल कोटे से सिपाही के 534 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती भी अगले कुछ महीने में पूरी हो जाएगी। इसके लिए 1 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आवेदन लिए गए थे।
