मंत्रिमंडल विस्तार में 18 चेहरों के शामिल होने की उम्मीद
यूपी80 न्यूज, पटना
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज दोपहर 12 बजे होगा। नीतीश कैबिनेट में 15 से 18 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। इनमें से भाजपा कोटे से 10 और जदयू कोटे से 8 मंत्री शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी और जदयू की ओर से संजय झा और सुमित सिंह का नाम सबसे आगे है।
सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में होगा। बता दें कि बिहार में नवंबर में सरकार बनने के बाद नीतीश कैबिनेट का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। इससे पहले नीतीश कुमार संग 13 मंत्रियों ने चुनाव बाद शपथ लिया था। जिनमें से एक मंत्री डॉ.मेवालाल चौधरी ने एक आरोप की वजह से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा की ओर से तय नामों की सूची आते ही कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। सोमवार को सूची फाइनल होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई। माना जा रहा है कि भाजपा कोटे से अति पिछड़ी जातियों के अलावा महादलित समुदाय से आने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाएगी।
भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्री:
शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, संजय सरावगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को हाल ही में भाजपा ने विधान परिषद सदस्य बनाया है। सम्राट चौधरी पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। संजय सरावगी दरभंगा टाउन से विधायक हैं।
जदयू कोटे से बनने वाले मंत्री:
संजय झा, मदन सहनी, जयंत राज कुशवाहा, श्रवण कुमार, जमा खान, सुमित सिंह, सुनील कुमार व लेसी सिंह अथवा बीमा भारती।