• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, December 20, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी का दंगल: तीसरे चरण का चुनाव संपन्न, पांच बजे तक 57.58 परसेंट हुआ मतदान

up80.online by up80.online
February 20, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, यूपी विधानसभा चुनाव, राजनीति, सपा
0
यूपी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अब तक प्रदेश की 162 सीटों पर चुनाव संपन्न, 241 सीटों पर चुनाव बाकी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 57.58 प्रतिशत मतदान हो गया था। विधानसभा चुनाव 2017 में इस दौरान 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके चाचा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद, पूर्व आईपीएस असीम अरुण सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।

DG institute
Dr Dileep Gangwar Institute, Kanpur

उत्तर प्रदेश में अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में 162 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अब प्रदेश की मात्र 241 सीटों पर मतदान शेष रह गया है।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर:

मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ.एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। मैनपुरी की जसवंत नगर सीट से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, फरूर्खाबाद सदर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक सुनील द्विवेदी और महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य की पुत्री सुमन मौर्य समाजवादी पार्टी के टिकट पर टक्कर दे रही हैं।

Patel
पटेल इंटर कॉलेज, कानपुर

योगी सरकार के दिग्गज मंत्री सतीश महाना कानपुर की महाराजपुर से 8वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर के कल्याणपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार की पुत्री राज्यमंत्री नीलिमा कटियार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एक बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने विकास दुबे के साथ एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी उन्हें चुनौती दे रही हैं। सपा से यहां पर पूर्व विधायक सतीश निगम चुनाव लड़ रहे हैं।

फूल मंडी
जय मां दुर्गे फूल मंडी, जौनपुर

कन्नौज से पूर्व आईपीएस असीम अरुण भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। हाथरस के सादाबाद से बसपा के दिग्गज नेता रहे रामवीर उपाध्याय इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू
Previous Post

स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने मंच पर चढ़ने को लेकर दो गुट भिड़े

Next Post

सिराथू के लाल केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में पीएम मोदी तो बहू पल्लवी पटेल के पक्ष में अखिलेश यादव करेंगे चुनावी रैली

up80.online

up80.online

Related Posts

बेल्थरारोड
बड़ी खबर

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

December 19, 2025
चकिया
यूपी

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

December 18, 2025
आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित
यूपी

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

December 16, 2025
Next Post
पल्लवी पटेल

सिराथू के लाल केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में पीएम मोदी तो बहू पल्लवी पटेल के पक्ष में अखिलेश यादव करेंगे चुनावी रैली

पप्पू माली

एनडीए प्रत्याशी डॉ.आरके पटेल के समर्थन में जन-चौपाल का आयोजन

बांदा

अनुप्रिया पटेल ने कहा- समाजवादी पार्टी ने सदैव अपना दल को तोड़ने का कार्य किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

4 days ago
बेल्थरारोड

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

12 hours ago
चकिया

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

2 days ago
पंकज चौधरी

पंकज चौधरी के जरिए पटेलों को साधेगी बीजेपी!

7 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

अस्ताचल की ओर जदयू, बिहार में क्या होगा?

शराब तस्करी से जुड़ा व्हाट्सएप चैट वायरल होने पर पूरी पुलिस चौकी स्टाफ निलंबित

बिहार चुनाव: पप्पू यादव का आरोप- 127 सीटों पर बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी

सऊदी अरब हादसा: एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के 18 लोगों की मौत

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

Trending

बेल्थरारोड
बड़ी खबर

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

by up80.online
December 19, 2025
0

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड बलिया जनपद के बेल्थरा रोड में शुक्रवार को समीर कुमार उर्फ मंटू का शव...

चकिया

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

December 18, 2025
आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

December 16, 2025
पंकज चौधरी

पंकज चौधरी के जरिए पटेलों को साधेगी बीजेपी!

December 13, 2025
कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

December 12, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंटू का शव पहुंचते ही बेल्थरारोडवासियों का उमड़ा हुजूम

मंच पर बच्चों की उड़ान, पर्दे के पीछे भविष्य का निर्माण

आयुष यादव हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोडवासी आक्रोशित

पंकज चौधरी के जरिए पटेलों को साधेगी बीजेपी!

कैंसर मरीजों को राहत, केजीएमयू में मात्र 6 लाख रुपये में बोनमैरो ट्रांसप्लांट

एसआईआर की दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है समय सीमा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online