• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- 2022 में पिछड़े निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

up80.online by up80.online
November 28, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
Basti

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, बस्ती

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

श्रीमती पटेल ने बस्ती मंडल में अपना दल (एस) का परचम पुन: लहराने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बस्ती, 27 नवंबर

पिछड़ों-वंचितों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वीपी सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भगवान बुद्ध की धरती बस्ती से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरा। इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमरकस कर उतरने का आह्वान किया। श्रीमती पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में हमें बस्ती मंडल में अपना दल (एस) का पुन: परचम लहराना है।

बस्ती
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, बस्ती

श्रीमती पटेल ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह सही मायने में वंचितों-पिछड़ों के मसीहा थें। आज उन्हीं का प्रताप है कि हर जिला-कस्बा में पिछड़े समाज के युवा प्रशासनिक विभाग में नजर आ रहे हैं। आज का दिन हम सभी को श्रद्धेय वीपी सिंह के त्याग को याद करने की जरूरत है। श्रीमती पटेल ने कहा कि 2022 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग निर्णायक भूमिका निभाएगा। सत्ता की कुंजी पिछड़ों के पास होगी।

श्रीमती पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक यशकायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी के विचारों को आत्मसात करने वाली पार्टी अपना दल (एस) निरंतर कमेरों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासी भाइयों के हक-हुकूक के लिए संघर्ष कर रही है।

अपना दल एस
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि हम 69 हजार शिक्षक भर्ती में बरती गई अनियमितता मामले में पिछले 4 महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे अन्य पिछड़ा वर्ग व दलित भाइयों को आश्वासन देती हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। अपना दल (एस) इसके लिए निरंतर आवाज उठा रही है। आशा है कि इस समस्या का निदान जरूर निकलेगा। उन्होंने पिछड़ों के विकास के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की।

Barabanki
एडवोकेट कुलदीप वर्मा, बाराबंकी

बूथ प्रबंधन जरूरी:

श्रीमती पटेल ने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हर बूथ हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हर बूथ पर हमें अपनी टीम खड़ी करनी है। इसे मिशन मोड में लेकर चलिए। हर गांव में जाइए, लोगों से मिलिए, गांव में चौपाल लगाइए, पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराइए।

जैकी
कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी

कई स्थानों पर स्वागत समारोह:

बस्ती आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने की। कार्यक्रम के संयोजक विधानसभा अध्यक्ष वेदप्रकाश चौधरी थे।

JEE
गुरु द्रोणाचार्य कोचिंग, लखनऊ

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल, प्रदेश महासचिव झिनकान चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल, प्रदेश महासचिव व्यापार मंच सुखराम पटेल, युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मंच रामकुमार पटेल, प्रदेश महासचिव युवा मंच महिपाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बस्ती सदर प्रदीप पटेल राणा, कप्तानगंज अध्यक्ष राजमणि पटेल, हरैया अध्यक्ष विजय पटेल, महादेवा अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, रुदौली अध्यक्ष वेदप्रकाश चौधरी के अलावा युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय पटेल, आईटी मंच के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, श्रमिक मंच के जिलाध्यक्ष रामंचद्र पटेल, महिला मंच के जिलाध्यक्ष गीता वर्मा, छात्र मंच के जिलाध्यक्ष आदर्श पटेल, मीडिया सचिव हरिपाल चौधरी, शिक्षक मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौधरी, चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ एसपी पटेल, पंचायत मंच के जिलाध्यक्ष सर्वेश चौधरी, अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष अली हुसैन सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Previous Post

स्मृति शेष: गंगा-जमुनी संस्कृति के वाहक थे डॉ.काशी प्रसाद जायसवाल

Next Post

महिला कार्यकर्ताओं के जरिए बूथ फतह करेगी अपना दल (एस)

up80.online

up80.online

Related Posts

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

April 3, 2026
Modi
यूपी

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Next Post
हेमंत चौधरी

महिला कार्यकर्ताओं के जरिए बूथ फतह करेगी अपना दल (एस)

Corona

यूपी टीईटी परीक्षा निरस्त, पेपर लीक की आशंका के बाद लिया गया निर्णय

CM Yogi

यूपी टेट पेपर लीक करने वालों के खिलाफ लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जब्त होगी संपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

5 days ago
मानसिंह पटेल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

14 hours ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

2 months ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

2 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

मानसिंह पटेल
यूपी

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

by up80.online
April 3, 2026
0

यूपीपीएससी पास करने वाले मेधावियों को मानसिंह पटेल ने दी बधाई यूपी80 न्यूज, रायबरेली उत्तर प्रदेश लोक...

Modi

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

March 29, 2026
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

केरोसिन तेल की सप्लाई होगी आसान, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online