प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश, 4 नवंबर तक सभी जिलाधिकारी नगर विकास विभाग को भेजेंगे रिपोर्ट
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव Municiapl election 2022 के लिए योगी सरकार ने वार्डों के आरक्षण Reservation का फार्मूला तय कर दिया है। नए एवं सीमा विस्तार होने वाले वार्ड में 50 फीसदी से अधिक जनसंख्या वृद्धि होने पर पहले अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा।
प्रमुख सचिव नगर विकास ने वार्डों के आरक्षण को लेकर शासनादेश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। वार्डों का आरक्षण निर्धारित करने के बाद 4 नवंबर तक यह रिपोर्ट नगर विकास विभाग में भेजनी जरूरी होगी।

ये है आरक्षण फॉर्मूला:
पहले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। इसके बाद इसी वर्ग के पुरुषों के लिए श्रेणीवार वार्ड आरक्षित होंगे। इसके बाद वार्डों को अनारक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा पुराने निकायों में चक्रानुक्रम के आधार पर वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।
