• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, November 15, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सपा में शामिल होने के बाद बलिया आगमन पर छात्र नेता राघव सिंह का हुआ भव्य स्वागत

up80.online by up80.online
January 2, 2022
in यूपी, राजनीति
0
Raghav Singh

बलिया आगमन पर छात्र नेता राघव सिंह का हुआ भव्य स्वागत

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

प्रदेश में एकमात्र अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं, जो सर्व समाज और प्रदेश के विकास की बात करते हैं: राघव सिंह

यूपी80 न्यूज, बलिया

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को टाउन डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राघव सिंह के बलिया आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जनपद के समस्त महाविद्यालय के छात्र नेताओं की उपस्थिति रही।

Pandey Classes
Pandey Classes, Prayagraj

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राघव सिंह के आने से समाजवादी पार्टी को एक नई ताकत मिली है। इनके संघर्षशील और मिलनसार व्यक्तित्व से समाजवादी पार्टी को मिशन 2022 फतेह करने में सहयोग मिलेगा।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए राघव सिंह ने कहा कि मैं भले ही किसी दूसरे दल में चला गया था, लेकिन मन हमेशा समाजवादी ही रहा। मैं संबंधों के निर्वहन में कुछ समय के लिए बहक गया था, लेकिन प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य को देखते हुए मुझे लगा कि इस प्रदेश को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की आवश्यकता है। इस प्रदेश में एकमात्र अखिलेश यादव ही ऐसे नेता हैं, जो सर्व समाज के बेहतरीन और प्रदेश के विकास की बात करते हैं। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी परचम लहराने के लिए मैं अपना सर्वत्र न्योछावर कर दूंगा।

पासवान
सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राघव सिंह छात्र राजनीति से ही गरीबों और कमजोरों की आवाज उठाते रहे हैं। इनके आगमन से समाजवादी पार्टी को निश्चित ही मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कोआपरेटिव  बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने राघव सिंह को लाल टोपी पहनाई। जनपद के छात्रनेता और युवाओं की तरफ से सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”, रोहित चौबे, शैलेश सिंह, जलालुदीन जे. डी., राहुल यादव, राकेश यादव, इम्तियाज अहमद ने 51 किलो का माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। अध्यक्षता राजमंगल यादव एवं संचालन राजन कनौजिया ने किया।

Patel
डॉ.एचएन सिंह पटेल, सपा, आजमगढ़

इस अवसर पर यशपाल सिंह, हरेन्द्र सिंह, रणबीर सिंह सेंगर, आलोक कुँवर, विजय शंकर यादव, रविन्द्र नाथ यादव, जमाल आलम, हीरालाल वर्मा, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, राजेश गोड, बीरबल राम, विनोद वार्ना, राजकुमार दुबे, मन्नू सिंह, वीरेंद्र पाण्डेय, धनंजय सिंह विसेन, राजेन्द्र सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह, बिट्टू, मन्नू जी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

Previous Post

सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता अवधेश वर्मा, पिछड़ा वर्ग का प्रदेश महासचिव मनोनित

Next Post

दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे युवा

up80.online

up80.online

Related Posts

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

November 14, 2025
Road accident
यूपी

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली
यूपी

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
Next Post
Exam

दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे युवा

AK

अरविंद केजरीवाल का सीएम योगी पर हमला: सरकार ने यूपी को केवल श्मशान घाट दिया और लोगों को वहां पहुंचाया

MLA

विश्वनाथगंज से विधायक डॉ.आरके वर्मा अपना दल (एस) से निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

5 days ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

17 hours ago
Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

3 days ago
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बहराइच में कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 22 लापता

यूपी में 4 नवंबर से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाएंगे बीएलओ

बिहार चुनाव: बीयर के साथ पकड़े गए भाजपा के पूर्व युवा विधायक

दिल्ली में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर

हेडमास्टर देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

तुम मुख्यमंत्री से शिकायत करोगे, हम तुम्हारे घर पर बुलडोजर चलवा देंगे!

Trending

चुनाव
यूपी

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

by up80.online
November 14, 2025
0

एचपी सिंह अध्यक्ष व अनुपम सिंह महामंत्री निर्वाचित यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ...

Road accident

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

November 12, 2025
बिजली

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

November 11, 2025
उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

November 10, 2025
फैशन

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

November 10, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार परिवारों में मातम

विद्युत सखियों ने 2400 करोड़ रुपुए का किया बिल कलेक्शन, रचा इतिहास

उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें अधिकारी- मौर्य

बेल्थरारोड की  बेटी जयश्री बनीं बलिया की “फैशन आइकॉन”

बेमौसम बारिश से फ़सल बर्बाद, मुआवजा की मांग

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online